herzindagi
How To Grow Rain Lily Plant

बारिश के मौसम में खूब खिलता है यह फूल, गमले में लगाना भी है बहुत आसान...जानें उगाने का सही तरीका

How To Grow Rain Lily Plant: बारिश के मौसम में अगर आप भी अपने गार्डन में रेन लिली उगाना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप इन्हें बल्ब की मदद से बहुत ही आसानी से उगा सकते हैं। इसके खूबसूरत फूल आपको भी मंत्रमुग्ध कर देंगे। आइए जानें, रेन लिली का पौधा गमले में कैसे उगाया जा सकता है?
Editorial
Updated:- 2025-07-15, 16:44 IST

How To Grow Rain Lily Plant at Home: बारिश का मौसम सभी तरह के पौधों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस मौसम में तरह-तरह के फूल खिलते हैं। बारिश के दिनों में नए पौधे लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आप इस सीजन में अपने गार्डन में नए प्लांट्स लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको रेन लिली का पौधा जरूर लगाना चाहिए। रेन लिली के फूल बहुत ही खूबसूरत होते हैं। इस पर सफेद, पीले और गुलाबी तीन रंगों के फूल खिलते हैं। 

रेन लिली का पौधा लगाना बहुत ही आसान है। इसके साथ ही इसकी देखभाल भी बहुत आसान है। यह पौधा बहुत कम केयर के भी आसानी से खिल सकता है। अगर आप भी अपने गार्डन में रेन लिली का पौधा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह सीजन बहुत ही अच्छा है। आइए जानें, रेन लिली का पौधा गमले में कैसे लगाएं?

यह भी देखें- Gardening Tips: घर में रखी प्लास्टिक की बाल्टी में उगाया जा सकता है वाटर लिली का खूबसूरत पौधा, जानें तरीका

रेन लिली के लिए मिट्टी कैसे तैयार करें?

रेन लिली का पौधा लगाने के लिए आपको उपजाऊ मिट्टी की जरूरत होगी। गमले में पौधा लगाते हुए, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी जरूरी है। इसके लिए सॉइल मिक्स तैयार करें। 40% कोकोपीट, 10% रेत और 50% मिट्टी को मिक्स कर लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें 3 चम्मच नीम खली और गोबर की खाद भी मिक्स कर लें। 

रेन लिली का पौधा कैसे गमले में लगाएं?

How to plant a rain lily in a pot

रेन लिली का पौधा छोटे से गमले में भी लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक मीडियम साइज का गमला लेना होगा। इसमें नीचे की तरफ छेद कर लें। इसके बाद, गमले में मिट्टी भर लें। मिट्टी को दबाएं नहीं। 

रेन लिली का पौधा बल्ब से कैसे लगाएं?

आप रेन लिली के पौधे को उगाने के लिए ऑनलाइन या फिर नर्सरी से इसके बल्ब खरीद सकते हैं। आपको 10 से 15 रुपये में इसके बल्ब मिल जाएंगे। इन्हें लाने के बाद मिट्टी में लगा लें। इसे 4 इंच की गहराई में मिट्टी में लगा लें। इसके बाद, पौधे को पानी जरूर दें। 

रेन लिली के पौधे की देखभाल कैसे करें?

How to Care for a Rain Lily Plant

  • रेन लिली के पौधे को नियमित तौर पर पानी जरूर दें। 
  • इस पौधे को अच्छे से खिलने के लिए 6 घंटे की धूप जरूर है। ऐसे में गमले को किसी धूप वाली जगह पर ही रखें। 
  • जब तक रेन लिली के पौधे की मिट्टी सूख ना जाए, तब तक उसे पानी ना दें। 
  • अगर आपके पास रेन लिली का पौधा है, जिसमें पत्ते हैं, लेकिन फूल नहीं आ रहे हैं, तो एक साफ प्रूनर की मदद से पौधे की छंटाई करें। 

यह भी देखें- How to Grow Rain Lily Plant: घर पर ऐसे लगाएं रेन लिली का पौधा, खिल उठेगा आपका गार्डन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।