How To Grow Lily Flowers At Home: बालकनी या होम गार्डन में फूल लगे हों, तो उन्हें देखकर मूड अच्छा हो जाता है। फ्लावर प्लांट्स बहुत ही खूबसूरत होते हैं। इन्हें घर में रखने से शोभा बढ़ जाती है। आपने अपने गार्डन और घर में गुलाब, गेंदा, गुड़हल, लिली और लैवेंडर के पौधे तो खूब लगाए होंगे। क्या आपने कभी एशियाई लिली फ्लावर के बारे में सुना है। इस फूल का पौधा बहुत ही खूबसूरत होता है। लिली फ्लावर कई तरह के होते हैं। इसके अलावा ये फूल कई अलग-अलग रंगों में खिलते हैं।
एशियाई लिली फ्लावर साइज में काफी बड़े होते हैं। हालांकि, इन फूलों में कोई खुशबू नहीं होती। अगर आप भी अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन प्यारे फूलों को अपने घर का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको सोशल मीडिया वाली वायरल ट्रिक बताएंगे, जिससे आप बहुत ही आसानी से इस पौधे को अपने घर के गमले में लगा सकते हैं। इसे आप बालकनी से लेकर गार्डन तक कहीं भी लगा सकते हैं। आइए जानें, घर पर लिली फ्लावर प्लांट कैसे लगाएं?
यह भी देखें- घर की बालकनी में लगाना चाहती हैं लाल फूल वाला खूबसूरत पौधा, ये टिप्स कर सकते हैं मदद
गार्डनर ने हमें बताया है कि एशियाई लिली के फूलों को गमले में काफी कम बजट में लगाया जा सकता है। इस पौधे को आप कटिंग या बीज के अलावा बल्ब से भी लगा सकते हैं। यह पौधा बल्ब से उगता है। कम पैसों में ही आपको इसके किफायती बल्ब मिल जाएंगे। नर्सरी, ऑनलाइन बिक्री, या डिस्काउंट गार्डन स्टोर में आपको इसके बल्ब आसानी से मिल जाएंगे।
मिट्टी या फिर प्लास्टिक का ऐसा गमला लें, जिसमें पानी की निकासी की अच्छी व्यवस्था हो। 12 इंच गहरा गमला इसके लिए बेस्ट रहेगा। अब 50% मिट्टी और उसके बराबर खाद और कोकोपीट मिलाकर गमले में डाल लें। इससे पौधे को सही पोषण मिलेगा।
एशियाई लिली फ्लावर के बल्ब के नुकीले भाग को ऊपर की तरफ रखें। इसे मिट्टी में 4-6 इंच गहराई में दबा दें। नियमित रूप से पौधे में पानी डालें। साथ ही ध्यान रहे मिट्टी में नमी बने रहे।साथ ही पौधे को ऐसी जगह पर रखें, जहां उसे सही धूप मिले। कम से कम पौधे को 6 घंटे धूप में रखें।
यह भी देखें- How to Grow Rain Lily Plant: घर पर ऐसे लगाएं रेन लिली का पौधा, खिल उठेगा आपका गार्डन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।