घर में रखे प्याज से ऐसे उगाएं नया प्याज का पौधा

अगर आप प्याज को गार्डन में उगाना चाहते हैं तो इस तरह से घर में रखे हुए प्याज से आप अपने बगीचे में प्याज की खेती कर सकते हैं। 

different ways to grow onion at home

प्याज भारतीय खाने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। इसे खाने में तरह-तरह से इस्तेमाल किया जाता है और हर हफ्ते की सब्जी में ये तो सबसे जरूरी चीज़ शामिल होती है। पर प्याज के साथ एक बहुत बड़ी दिक्कत होती है कि हर दूसरे महीने उसका दाम बढ़ जाता है। ऐसे में अगर प्याज को अपने ही घर में लगाया जाए तो क्या बात होगी? क्या आप जानते हैं कि प्याज को आप घर पर रखे हुए प्याज से ही उगा सकते हैं? आज हम आपको बिना बीज के प्याज उगाने के तरीकों के बारे में बताते हैं।

इसके लिए आप घर पर रखे हुए प्याज का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। ये उगाने में बहुत ही आसान है और साथ ही साथ इसे लंबे समय तक किया जा सकता है।

जब तक आपके पास एक प्याज रखा होगा आपको बीज से प्याज उगाने की जरूरत नहीं होगी।

कैसे उगाएं एक प्याज से दूसरा प्याज?

अगर आपको एक प्याज से दूसरा प्याज उगाना है तो उसके लिए आपको ऐसा प्याज चुनना होगा जिसमें स्प्राउट्स उग रहे हों।

इसे जरूर पढ़ें- भुने प्याज से लेकर रायते तक, जानें प्याज से जुड़ी 5 कुकिंग टिप्स

ऐसे करें प्याज की कटिंग-

प्याज की कटिंग करने के लिए उसकी रूट वाला हिस्सा चुनें। लोग अक्सर ये गलती करते हैं कि जिधर से प्याज स्प्राउट होता है उस हिस्से को चुनते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। उसके अपोजिट साइड यानी रूट्स के साइड से 1 इंच के लगभग प्याज को काटना है। बाजार से खरीदा गया किसी भी क्वालिटी का प्याज उगाया जा सकता है बस उसकी रूट्स डैमेज नहीं होनी चाहिए।

onion hacks for kitchen

प्याज को रख दें सूखने के लिए-

अब आपको उस कटे हुए प्याज को सूखने के लिए रख देना है। रूट्स नीचे की ओर और जो गीला हिस्सा है वो ऊपर की ओर होना चाहिए। प्याज के अंदर वाले हिस्से में जब तक पपड़ी नहीं आ जाती इसे सूखने दें। गर्मी में ये 12-24 घंटे के बीच हो जाता है।

अब प्याज को स्प्राउट होने रखें-

इसके दो तरीके हो सकते हैं। पहला ये कि आप सीधे मिट्टी में इसे स्प्राउट करें। ऐसे में आपको इसे सीधे मिट्टी में गाड़ देना है और इसे करीब 1-2 इंच गहरा गाड़ें। या फिर आप पहले इसे स्प्राउट कर फिर मिट्टी में लगा सकते हैं। इसके लिए इसमें चार टूथपिक लगाएं और ये ऐसे शेप में लगनी चाहिए कि X का शेप बने। इसके बाद इसे टूथपिक के सहारे से पानी से भरे हुए गिलास में डुबो दें। सिर्फ रूट ही पानी में होनी चाहिए बाकी हिस्सा पानी के ऊपर होना चाहिए। इस तरीके से प्याज जल्दी स्प्राउट हो जाता है।

home growing and style

अब करें प्याज की प्लांटिंग-

जब प्याज उगने लगे तो आप इसकी प्लांटिंग करें। इसके लिए आप बाजार से खरीदा हुआ सॉइल मिक्स ले सकते हैं या फिर घर पर मिट्टी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए अच्छे से ड्रेन होने वाली गार्डन की मिट्टी और कम्पोस्ट मिक्स काफी होगा। प्याज को 1-2 इंच गहरा गाड़ने के बाद इसे मिट्टी से भर दें।

onion planting at home

प्याज को पानी देते रहें-

अब इसे पानी देते रहें और आपको इसमें 90-120 दिन का इंतज़ार करना होगा। इसके लिए थोड़ा सा धैर्य रखने की जरूरत है, लेकिन आपको इसके साथ बहुत ज्यादा फायदा भी मिल सकता है। मिट्टी गीली होनी चाहिए, लेकिन इसे पूरी तरह से भीगा हुआ ना रहने दें। प्याज को हेल्दी रहने के लिए बहुत पानी चाहिए होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप मिट्टी को हमेशा ही गीला रखें।

फर्टिलाइजर का करें इस्तेमाल-

प्याज ऐसी मिट्टी में बहुत ज्यादा बेहतर फलते हैं जिसमें नाइट्रोजन कंटेंट ज्यादा होता है। आप नाइट्रोजन फर्टिलाइजर को सीधे मिट्टी में डाल सकते हैं और इसे समय-समय पर इस्तेमाल करते रहें। अगर इस बीच आपको खरपतवार दिखती है तो उसे हटा दें। प्याज को हर दो हफ्ते में एक बार फर्टिलाइजर देते रहें। आप घर में बनाए नाइट्रोजन फर्टिलाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

onion plant at home

इसे जरूर पढ़ें- खाने के अलावा ऐसे करें प्याज का इस्तेमाल

एक प्याज से कितने पौधे मिल सकते हैं?

आपको एक प्याज से 1 से लेकर 6 तक पौधे मिल सकते हैं पर इसका तरीका यही होगा कि ये रूट्स के तौर पर निकालने होंगे और फिर दोबारा भी इसी तरह से आपको इन्हें उगाना होगा।

जब प्याज की ग्रोथ अच्छी हो जाए तब आप इसे हार्वेस्ट कर सकते हैं। घर का उगाया हुआ प्याज आपको यकीनन ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा। आप इसी तरह से लहसुन और हरे प्याज के साथ भी कर सकते हैं।

अगर आप ज्यादा बड़ा प्याज चाहते हैं तो इसे हार्वेस्ट करने में थोड़ा समय लगाएं। आप ऊपर से इसकी पत्तियां हटा सकते हैं। प्याज ही हर पत्ती उसकी एक लेयर को पोषण देती है इसलिए अगर आप इसे ज्यादा समय के लिए रहने देंगे और पत्तियां हेल्दी रहेंगी तो आपको नया प्याज बड़ा और ज्यादा फ्लेवर वाला मिलेगा।

आप इस तरह से प्याज को उगा सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP