
How To Grow Mint At Home In Pots: गर्मी के मौसम में लोग पुदीना का इस्तेमाल चटनी से लेकर शरबत बनाने में करते हैं। एक दिक्कत तो हर किसी को झेलनी पड़ती है, वह है कि खरीदकर लाने के 2 दिन में ही ये सूखने लगती है, जिसे फेंकना पड़ जाता है। आमतौर पर लोग पुदीना को ग्रो करने के लिए नर्सरी से इसका प्लांट खरीद कर ले कर आते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुदीना मिट्टी से ज्यादा पानी और हवा को पसंद करता है?
आज मैं आपको अपना खुद का आजमाया हुआ वह सीक्रेट तरीका बताऊंगी, जिससे आप मात्र 10 रुपये की प्लास्टिक की टोकरी में पुदीने की एक डंडी से पूरा जंगल उगा सकती हैं।
इस तरीके को मैंने खुद ट्राई किया है। इसमें पुदीना न सिर्फ तेजी से बढ़ता है, बल्कि उसकी पत्तियां भी बाजार के मुकाबले ज्यादा बड़ी और हरी होती हैं। नीचे पढ़ें इसे ग्रो करने का सही तरीका।

पुदीना उगाने के लिए आपको बीज की जरूरत नहीं है। बाजार से जो पुदीना आप चटनी के लिए लाते हैं, उसी से काम चल जाएगा। पुदीने की कुछ ऐसी डंडियां चुनें जो थोड़ी मोटी और गहरे रंग की हों। ऊपरी 3-4 पत्तियों को छोड़कर नीचे की सारी पत्तियां हटा दें।
इसे भी पढ़ें- Pudina Care Tips: सर्दी में मुरझा गया पुदीना? गमले में डालें ये 1 चीज, गर्मी में फिर होगा हरा-भरा


अगर आप चाहती हैं कि पुदीना पूरी टोकरी को कवर कर ले, तो उसकी पिंचिंग बहुत जरूरी है। जैसे ही पौधा 3-4 इंच बड़ा हो, उसकी सबसे ऊपर की दो पत्तियां तोड़ लें। ऐसा करने से पौधा ऊपर की तरफ बढ़ने के बजाय साइड से नई शाखाएं निकालने लगता है। देखते ही देखते 15 दिनों के भीतर एक डंडी से निकली शाखाएं पूरी टोकरी को हरा-भरा कर देंगी।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: पुदीने की डंडी से पानी में कैसे उगाएं पौधा, यहां सीखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।