Cutting say pani me pudina kaise lagaye: गर्मियों में पुदीने का सेवन सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के साथ यह गर्मी में पेट संबंधी होने वाली सभी परेशानियों को दूर करने में भी मदद करता है। ऐसे में अधिकतर लुक गर्मियों में हर रोज इसके सेवन करते हैं। ताजे पुदीने की महक काफी अच्छी लगती है। पुदीने से कई तरह की ड्रिंक्स और डिशेज भी बनती हैं। गर्मी में पुदीने की चटनी का सेवन रामबाण होता है। कच्चे आम के साथ तैयार पुदीने की खट्टी-खट्टी चटनी आप बनाकर स्टोर भी कर सकती हैं। इसके अलावा पुदीना का इस्तेमाल सुखाकर भी किया जाता है।
कुछ लोग गर्मियां शुरु होने से पहले ही अपने किचन गार्डन में पुदीना उगा लेते हैं। इसे उगाने का तरीका बेहद आसान होता है और एक बार लग जाने के बाद पुदीना काफी तेजी से फैलता है। ऐसे में यदि आपके घर में पुदीना लगा हुआ होता है तो आपको मार्केट से भी खरीदने की भी जरूरत नहीं होती है। अधिकतर लोगों के घरों में मिट्टी में भी पुदीने का पौधा लगा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप पुदीना की डंडी की कटिंग से पानी में भी ढेर सारा पुदीना उगा सकते हैं। जी हां इस बात को बहुत कम ही लोग जानते हैं, अगर आप भी नहीं जानती हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में पुदीने की डंडी से पानी में पुदीना उगाने की ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसको आप भी घर पर ट्राई करके फ्रेश पुदीना तोड़ सकती हैं। आइए जानें उगाने का तरीका।
ये भी पढ़ें: पत्तियों से लद जाएगा गार्डन में लगा पुदीना, बस घर पर बनी इस लिक्विड खाद का करें इस्तेमाल
ये भी पढ़ें: पुदीने के पौधे में निकल रही हैं छोटी-छोटी पत्तियां, 15 दिनों में डालें यह लिक्विड खाद
अब आप चाहे वो जड़ समेत इस पुदीने को मिट्टी में भी लगा सकती हैं या फिर इसे ऐसे ही पानी में भी लगा रहने दे सकती हैं। ध्यान रहे आपको हर चार-पांच दिन के बाद जार का पानी बदलते रहना पड़ेगा। आप पानी में कोई पाउडर वाली खाद भी लेकर डाल सकती हैं। इससे पौधा और तेजी से ग्रो करेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।