जिस तरह का मौसम अभी उत्तर भारत में चल रहा है उसमें पौधों के लिए सही खाद देना बहुत मुश्किल हो जाता है। कभी बारिश, कभी भीषण गर्मी और कभी ओलों के बीच पौधों की रक्षा करना बहुत ही मुश्किल है। ऐसे में अगर आप चाहें, तो पौधों को नया फर्टिलाइजर भी दे सकती हैं। नहीं-नहीं यहां बाजार से खरीद कर लाने की बात नहीं हो रही है। दरअसल, आप घर पर भी ऐसा फर्टिलाइजर बना सकती हैं जिससे पौधों को ठीक मात्रा में पोषक तत्व मिल सकें।
अधिकतर लोग किसी केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सही मायने में केमिकल फर्टिलाइजर के कारण परेशानी बढ़ती है। पौधों की जड़ें इतने केमिकल के कारण सड़ने लगती हैं और नतीजा यह होता है कि या तो पौधा खराब हो जाता है या फिर फूल और फल खराब होने लगते हैं। एक तरह से देखा जाए तो पौधों को जितनी हो सके नेचुरल खाद देने की कोशिश करनी चाहिए।
एक चम्मच पाउडर दे सकता है पौधों को नया जीवन
पौधों को नाइट्रोजन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम इन सभी मिनरल्स की जरूरत होती है और अगर मिट्टी में ये सभी मिनरल्स नहीं हैं, तो पौधे की ग्रोथ तो होगी, लेकिन बहुत धीरे और पैदावार भी अच्छी नहीं होगी। ऐसे में आपको कोई ऐसा फर्टिलाइजर चाहिए जिससे इन सभी मिनरल्स की कमी पूरी हो जाए।
इसे जरूर पढ़ें- Liquid Fertilizer: क्या है लिक्विड फर्टिलाइजर और कैसे करें गार्डन में इस्तेमाल, जानें
क्या करें?
- 3 छोटे चम्मच शक्कर
- 2 छोटे चम्मच पोटेटो स्टार्च
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर एक पाउडर बना लें। इस पाउडर को आप चाहें, तो ब्लेंडर में ब्लेंड भी कर सकती हैं जिससे शक्कर अच्छे से पिस जाए।
अब करना यह है कि जब भी आपको पौधों में फर्टिलाइजर डालना हो, तब आप इसका एक चम्मच लेकर पानी में मिला लें। 1 चम्मच यह फर्टिलाइजर आप 5 लीटर पानी में मिलाकर पौधों को दे सकती हैं। अगर पौधों में कीड़े ज्यादा हो रहे हैं, तो हल्दी की मात्रा 1.5 चम्मच भी की जा सकती है। हल्दी नेचुरल एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज के साथ आती है और यह नेचुरल कीटनाशक का काम करती है। इसके अलावा, पोटेटो स्टार्च में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम होता है। शक्कर में जिस तरह के सॉल्यूबल मिनरल होते हैं वो मिट्टी के न्यूट्रिशन को बढ़ाती है।
ध्यान रखें जितना अनुमान बताया गया है आपको उतनी ही मात्रा में चीजों को डालना है। ज्यादा चीनी से पौधों में चींटियां लग जाएंगी, ज्यादा हल्दी से वो जल जाएंगे और ज्यादा पोटेटो स्टार्च के कारण पौधों की पत्तियां पीली होकर गिरने लगेंगी। आपको इस फर्टिलाइजर को हमेशा पानी में डाइल्यूट करके ही पौधों को देना है।
इसे जरूर पढ़ें- गार्डनिंग में आर्गेनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से मिलते हैं ये फायदे
पौधों के लिए नाइट्रोजन से भरपूर फर्टिलाइजर
अगर आपको नाइट्रोजन से भरपूर फर्टिलाइजर चाहिए, तो आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। प्याज और लहसुन के छिलकों को आप ऐसे ही फेंक देती होंगी, लेकिन नाइट्रोजन से भरपूर एक फर्टिलाइजर भी बनाया जा सकता है।
क्या करें?
प्याज और लहसुन के छिलकों को गर्म पानी में भिगोकर 24 घंटे के लिए रख दें।
इसके बाद आप इस पानी को छान लीजिए और जब भी इस्तेमाल करना हो तब 5 लीटर पानी के साथ मिलाकर पौधों को दीजिए।
यह फर्टिलाइजर फूलों वाले पौधों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों