अक्सर नमी और गर्मी की वजह से पेड़-पौधों में सफेद कीड़े लग जाते हैं। सफेद कीड़े(mealybugs) पौधों से पोषक तत्व चूसकर उन्हें बेजान बना सकते हैं। यह ना सिर्फ गार्डन के पेड़-पौधों में बल्कि इंडोर प्लांट्स को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार यह पेड़-पौधों को इतना नुकसान पहुंचाते हैं कि इससे छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त कीटनाशक का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि, अगर आप शुरुआती दिनों में इसका इलाज करें तो इससे पेड़-पौधों को जल्दी छुटकारा दिलाया जा सकता है।
आपको बता दें कि इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो कीटनाशक के रूप में काम करते हैं। बता दें कि यह सफेद कीड़े सब्जियों के पौधों में भी लग जाते हैं। दरअसल मौसम में आए बदलावों की वजह से पेड़-पौधों में कई तरह के कीड़े लगने शुरू हो जाते हैं, जिसमें सफेद कीड़े भी शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ टिप्स जिसे आप अपने पेड़-पौधों पर जरूर अप्लाई करें।
सफेद कीड़े से छुटकारा पाने के लिए आप साबुन के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल इसमें पोटेशियम साल्ट होते हैं जो सफेद कीड़े से छुटकारा दिलाने के लिए प्रभावी तरीके से काम करते हैं। हालांकि, कुछ पौधों पर यह प्रभावी तरीके से काम नहीं करते हैं, इसलिए आप चाहें तो टेस्ट कर सकती हैं। साबुन के पानी को स्प्रे बॉटल में भर लें और उन पत्तों पर छिड़काव करें, जहां सफेद कीड़े लगे हैं। अगर आप चाहें तो साबुन के पानी में 10 बूंद नीम ऑयल भी मिक्स कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:पौधों के पत्ते हो रहे हैं पीले तो इस तरह करें देखभाल
पेड़-पौधों में लगे सफेद कीड़े से छुटकारा दिलाने के लिए आप होममेड कीटनाशक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए 70 प्रतिशत अल्कोहल लें और उसमें साबुन के घोल को मिक्स कर दें। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद स्प्रे बोतल में भर लें और फिर इसका छिड़काव पेड़ पौधों पर करें। इस कीटनाशक का छिड़काव पूरी जगह पर करें, जब तक की सफेद कीड़े पूरी तरह से खत्म ना हो जाए।
अगर किसी पत्ते या फिर पौधों के तने के पास कई सारे सफेद कीड़े दिखाई दे रहे हैं तो तेज धार में पानी दें। जिससे वह पूरी तरह से साफ हो जाए। इसके बाद पौधों को थोड़ी देर के लिए तेज धूप में रख दें। ध्यान रखें कि इसे सिर्फ एक बार से करने से नहीं होगा, बल्कि कुछ दिन तक लगातार करना होगा। नियमित चेक करते रहने से वापस कीड़े नहीं लगेंगे।
पौधों में लगे इन सफेद कीड़े से छुटकारा पाने के लिए आप हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 2 ग्लास पानी में 1 कप हैंड सैनिटाइजर मिक्स कर दें। इन दोनों इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इसे स्प्रे बॉटल में भर लें। अब स्प्रे बॉटल की मदद से पेड़-पौधों पर इसका छिड़काव करें। दो दिन बीच हमेशा इसका छिड़काव करें और चेक करते रहें कि सफेद कीड़े पूरी तरह गायब हुए या नहीं।
इसे भी पढ़ें:गार्डन में आने वाले मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं? जानें
गार्डन में पेड़-पौधों के अलावा लोग सब्जियां भी लगाते हैं। अगर आपकी सब्जियों के पत्तों में अधिक मात्रा में सफेद कीड़े लग गए हैं तो इसके लिए डिटर्जेंट और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल यह सब्जियों के पत्तों को ही नहीं बल्कि फलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप इन दोनों इंग्रेडिएंट्स की मदद से कीटनाशक स्प्रे तैयार करें और फिर उसका छिड़काव करें। इसके लिए एक बोतल में 2 लीटर पानी लें और उसमें 20 ml हाइड्रोजन पेरोक्साइड और 1 चम्मच डिटर्जेंट मिक्स कर दें। दोनों को अच्छी तरह पानी में मिक्स करने के बाद इस्तेमाल करें।
पेड़-पौधों में सफेद कीड़े लग हैं तो इन टिप्स को जरूर ट्राई करें। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।