गार्डन में लगने वाले मग्गोट कीड़े को भगाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

इस लेख को पढ़ने के गार्डन में लगने वाले मग्गोट कीड़े को आसानी से भगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

 

how to get rid of maggots insect from garden

गार्डन में कई तरह के कीड़े लगते रहते हैं। कई कीड़ों की वजह से पौधे जल्दी ही ख़राब भी हो जाते हैं या फिर मर जाते हैं। इसलिए समय-समय पर पौधे पर कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहना चाहिए।

लेकिन कई बार पौधे में ऐसे कीड़े लगने लगते हैं जो जल्दी से भागने का नाम नहीं लेते हैं। इन्हीं कीड़ों में से एक कीड़ा है मग्गोट, जो पौधे को जड़ से बहुत जल्दी खराब कर देते हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गार्डन में लगने वाले मग्गोट कीड़े को भगा सकते हैं। आइए जानते हैं।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

get rid of maggots insect from garden with baking soda

वैसे तो घर की सफाई के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया है। इसके इस्तेमाल से पौधे में लगने वाले मग्गोट कीड़े को भी आसानी से भगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से सिर्फ मग्गोट कीड़े ही नहीं बल्कि अन्य कीड़े भी जल्दी भाग सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • इसके लिए सबसे पहले 1/2 लीटर पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में 1 चम्मच नमक को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • सामग्री मिक्स करने के बाद स्प्रे बोतल में भर लें और पौधे की जड़ और पत्तों पर अच्छे से छिड़काव कर दें।
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम 2 बार को ज़रूर फॉलो करें।
  • इस मिश्रण को पौधे की मिट्टी में डालकर भी मिक्स कर सकते हैं।

केरोसिन तेल का करें उपयोग

tips to get rid of maggots insect from garden

गार्डन से मग्गोट कीड़े को भगाने के लिए केरोसिन का तेल भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकी तेज गंध के चलते मग्गोट कीड़े कुछ ही देर में भाग सकते हैं, क्योंकि मग्गोट केरोसिन की तेज गंध सहन नहीं कर पाते हैं। केरोसिन तेल इस्तेमाल करने के टिप्स-

  • इसके लिए 1-2 कप केरोसिन के तेल को स्प्रे बोतल में भर लें।
  • अब स्प्रे का छिड़काव पौधे के आसपास कर दें। इसकी तेज गंध से मग्गोट कीड़े भाग खड़े होंगे।
  • आप चाहें तो पौधे की मिट्टी में 1-2 चम्मच केरोसिन तेल को मिट्टी को लूज कर दें।
  • अगर मिट्टी में मग्गोट कीड़े मौजूद होंगे तो तुरंत ही भाग जाएंगे।

नीम का तेल करें उपयोग

know how to get rid of maggots insect from garden

बेकिंग सोडा और केरोसिन तेल के अलावा नीम के तेल का इस्तेमाल करके भी आप गार्डन से मग्गोट कीड़े को भाग सकते हैं। नीम तेल के कड़वेपन के चलते पौधे की मिट्टी, फूल या पत्तों पर मौजूद कीड़े भाग जाएंगे। नीम तेल की जगह आप नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • 1/2 लीटर पानी नीम का तेल मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को पौधे पर अच्छे से छिड़काव कर लें।
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम 2 बार ज़रूर करें।
  • अगर आप नीम पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले नीम के पत्ते और एक कप पानी को मिक्सर में डालकर महीन पीस लें।
  • अब इस मिश्रण को छान लें और इसका छिड़काव कर दें।
  • इस प्रक्रिया को भी सप्ताह में 2 बार ज़रूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(saymedia)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP