House Hacks: उतरने लगा है दरवाजे का पेंट तो इस तरह करें ठीक

Door Maintenance: दरवाजे का पेंट एक समय के बाद उतरने लग जाता है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे अपने दरवाजे का ख्याल रख सकते हैं। 

 
hacks for doors

Door Maintenance:दरवाजों से घर की लुक में चार चांद लगती है। मगर आप दरवाजों का समय से ख्याल ना रखें तो आपके घर की लुक खराब भी हो सकती है। बहुत बार दरवाजों का पेंट उतरने लग जाता है, जिसे आप चाहर भी सही नहीं कर पाते हैं। ऐसा होने पर आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप दरवाजों का ख्याल रख सकते हैं।

दरवाजे को हमेशा ठीक कैसे रखें?

doors cleaning hacks

दरवाजों पर पेंट करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप बेस्ट पेंट चुने। लो क्वालिटी का पेंट बहुत बार दरवाजों से निकलने लग जाता है। इसके साथ-साथ पेंट के क्वालिटी को और अच्छा करने के लिए उसमें मिट्टी के तेल जैसी चीजों मिलाएं। (दिवाली पर घर की सफाई के ट्रिक्स)

दरवाजों का पेंट उतरने लगे तो क्या करें?

घर के दरवाजों का पेंट जैसे ही उतरने लगे आप उसपर टेप लगा दें। मान लें कि एक छोटे से होल जितना पेंट निकला है, तो कुछ समय बाद वो खुद ब खुद बड़ा हो जाएगा। सही यही रहेगा कि आप दरवाजों से पेंट जैसे भी उतरे उसपरप तुंरत टेप लगा दें।

दीवारों पर करवाएं दोबारा पेंट

दरवाजों पर पेंट करवाने से भी पेंट उतरने की समस्या रुक सकती है। जैसे ही आपके दरवाजों से पेंट उतरने लगे आप तुरंत दोबारा पेंट करवा दें। इससे दरवाजे को मजबूती मिलती है।

लकड़ी का दरवाजा ना हो तो ये काम ना करें

door paint cleaning

बहुत बार लकड़ी का दरवाजा ना होने पर भी हम सफाई करते वक्त रफ चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसा करने से भी आपके दरवाजों का पेंट उतर सकता है। (इन आसान तरीकों से घर पर छुड़ाएं पेंट के दाग)

इसे भी पढ़ेंःबारिश के कारण नहीं फूलेगा लकड़ी का खिड़की या दरवाजा, बस करने होंगे ये 3 काम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP