बारिश के कारण नहीं फूलेगा लकड़ी का खिड़की या दरवाजा, बस करने होंगे ये 3 काम

लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां कई कारणों से फैल जाती हैं, लेकिन इसका सबसे आम कारण नमी है। इस परेशानी को आप आसानी से कैसे हल कर सकती हैं? आइए आपको बताते हैं। 

 
how to fix swollen wooden door and window

मानसून में नमी के कारण घर की दीवारों में सीलन आ जाती है तो वहीं खिड़की या दरवाजे भी फूलने लग जाते हैं। इसके कारण दरवाजों को बंद करने और खोलने में भी काफी परेशानी होती है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे इसे आप ठीक कर सकती हैं।

1)ऑयल‍िंग करने से नहीं फूलेगा लकड़ी का दरवाजा-खिड़की

आपको बारिश के मौसम में समय-समय पर एक सूखे कपड़े से लकड़ी के दरवाजे या खिड़की पर लगे हुए पानी को पोछ देना चाहिए। दरवाजे को फूलने से बचाने के लिए जैतून के तेल से ऑयलिंग भी आप कर सकती हैं। दरवाजे और खिड़की के आसपास अगर पानी एकत्रित हो रहा हो तो आपको झाड़ू या वाईपर से तुरंत साफ कर दें।(वुडन फर्नीचर खरीदते समय रखें इन बातों का विशेष ध्यान)

इसके अलावा आप मानसून के पहले ही दरवाज़े पर पेंट भी करवा सकती हैं क्योंकि इससे लकड़ी पर नमी नहीं रुकती है और दरवाजा फूलता नहीं है।

2)हेयर ड्रायर की मदद से बारिश में दरवाजे-खिड़की को सूखाएं

ways to fix swollen wooden door and window during rainy season

आप हेयर ड्रायर की मदद से भी दरवाजे और खिड़की पर जमे हुए पानी को आसानी से सुखा सकती हैं। अगर दरवाजे में नमी बहुत अधिक हो गई है तो आपको वुड सिलर का यूज करना चाहिए। अगर आप लकड़ी के दरवाजे या खिड़की पर दो बार वुड सिलर की कोटिंग करेंगी तो इससे दरवाजे-खिड़की की नमी कम हो जाएगी। इसके अलावा वुडन डोर के प्रोटेक्शन के लिए आप इसपर बड़ी पॉलीथिन भी लगा सकती हैं जिससे बाहर का हिस्सा गीला न हो और पानी के कारण दरवाजा या खिड़की खराब न हो।इसे भी पढ़ें: अपने एक्सपेंसिव फर्नीचर को इन टिप्स की मदद से दीजिये लॉन्ग लाइफ

3)दरवाजे-खिड़की को फूलने से बचाने के लिए यूज करें पेट्रोलियम जेली

दरवाजों और खिड़कियों को फूलने से बचाने में लुब्रिकेंट भी आपकी मदद करता है। इसके लिए आप पेट्रोलियम जेली जैसे वैसलीन का यूज कर सकती हैं। इसके अलावा आप साबुन या फिर पैराफिन मोम का भी यूज कर सकती हैं।(लकड़ी के फर्नीचर से इंक के दाग हटाएं)

यह तरीका बहुत अधिक समय के लिए कारगर साबित नहीं होता है,लेकिन कुछ समय के लिए ही आप इसे दरवाजे और खिड़की के चारों ओर लगाकर नमी को कम सकती हैं। इसकी मदद से दरवाजा कुछ देर के लिए नहीं फूलेगा।

आप इन टिप्स की मदद से मानसून में लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियों को फूलने से बचा सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP