Bachche Ko Lagi Buri Nazar Ka Pta Kaise Lagaye: ज्योतिष शास्त्र में बुरी नज़र का वर्णन मिलता है। बुरी नजर के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। इसी कड़ी में बच्चे को बुरी नजर लगने के प्रभावों का भी उल्लेख है। अक्सर आपने देखा होगा कि बच्चे कई बार अचानक अजीब सा व्यवहार करने लगते हैं।
अमूमन तौर पर यह व्यवहार शारीरिक बदलाव के कारण होता है लेकिन अगर बच्चे को ज्यादा दिक्कत हो रही है तो इसके पीछे बुरी नजर भी हो सकती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जब बच्चों को बुरी नजर लगती है तन इसके कई संकेत माता-पिता को मिलते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
बच्चे को जब बुरी नजर लगती है तब बच्चे के व्यवहार में आने वाले बदलाव कई तरह के संकेत देते हैं। हालांकि बच्चे पर बुरी नजर (बुरी नजर लगने पर स्वभाव में आने वाले बदलाव) कितनी कम या ज्यादा लगी है यह इस बात पर निर्भर करता है लेकिन 3 ऐसे मुख्य संकेत हैं जो किसी भी परिस्थिति में यह दर्शाते हैं कि आपका बच्चा बुरी नजर की चपेट में है।
यह भी पढ़ें: क्या होता है नजर दोष? जानिए शास्त्रों के हिसाब से इसे हटाने का सबसे अच्छा तरीका
अगर आपका बच्चा अचानक कभी भी बिना किसी कारण के रोने लग जाए तो बहुत कोशिशों के बाद भी चुप न हो तो समझ लीजिए कि आपके बच्चे को बुरी नजर लगती है या किसी नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने का लाभ) के संपर्क में आपका बच्चा आ गया है।
बच्चा अगर जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगे और डॉक्टर के इलाज के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई लाभ न हो तब भी यह संकेत है कि आपके बच्चे को बुरी नजर लगी है। ऐसे में तुरंत बच्चे की नजर उतारें, नहीं तो बच्चे का लगातार बिगड़ता स्वास्थ्य गंभीर परिस्थिति खड़ी कर सकता है।
यह भी पढ़ें: बुरी नजर उतारने के सरल उपाय, पंडित जी से जानें
ऐसा माना जाता है कि जब किसी बच्चे को नजर लगती है तब उसकी भूख कम हो जाती है। अगर आपका जितना खाता है उससे बहुत कम खाना ग्रहण करे तो यह भी बुरी नजर का असर है। अगर बच्चा अपनी क्षमता से विपरीत जरूरत से ज्यादा ही खाने लगे तो उस पर नकारात्मकता हावी है।
अगर आपके बच्चे को भी नजर लगती है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माद्यम से यह जान लें कि आखिर कैसे पता चलता है कि आपके बच्चे पर किसी बुरी नजर का साया है और क्या हैं इसके लक्षण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shuttertsock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।