मानसून में जूते हो जाते हैं गीले तो जान लें इसे मिनटों में सुखाने के तरीका

जूते पहनने वालों को मानसून के दिनों में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने गीले जूतों को सुखा सकती हैं। 

 

easy hacks to dry wet shoes quickly

बारिश का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में बारिश के दिनों में सबसे बड़ी दिक्कत गीले कपड़े और फुटवियर की होती है। कई लोग के पास एक ही जूते होते हैं लेकिन बारिश के कारण वह भीग जाता है। बारिश के दिनों में धूप नहीं होती तो जूतों को सुखाने में भी काफी लंबा समय लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपने जूतों को कैसे मिनटों में सुखा सकती है।

न्यूजपेपर से जूतों को सुखाएं

जूतों को सुखाने के लिए आप चाहे तो न्यूजपेपर की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आपको घर में पड़े पुराने न्यूजपेपर को लेना होगा। न्यूजपेपर को मोड़कर जूतों के अंदर डाल दें। इसके बाद ऊपर से न्यूजपेपर की मदद से जूतों को लपेट दें। ऐसा आपको 2 से 3 बार करना है आपका जूता मिनटों में सुख जाएगा।

हेयर ड्रायर से सुखाएं

Nike shoes

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करके भी आप चाहे तो अपने जूतों को सुखा सकती हैं। जी हां, इसके लिए आपको अपने जूते से सोल को निकालना होगा फिर उसे ड्रायर की मदद से साफ करना होगा। ड्रायर आपके गिले जूतों में महज 10 मिनट में सूखा कर देगा।

इसे भी पढ़ें-इन 10 आसान ट्रिक्स से बारिश के मौसम में मिनटों में सुखाएं गीले कपड़े

स्टैंड फैन से सुखाएं

स्टैंड फैन की मदद से भी आप चाहे तो अपने जूतों को सूखा सकती हैं। स्टैंड फैन काफी कारगर होता है। इसकी मदद से आप आसानी से अपने जूतों को सूखा सकती हैं। स्टैंड फैन की हवा काफी तेज होती हैं। आपको अपने जूते का सोल निकालकर स्टैंड फैन के सामने रखना चाहिए। इससे आपका गिला जूता मिनटों में सूख जाएगा।

इसे भी पढ़ें-बदबूदार कपड़े को साफ करने के आसान टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP