सफेद मोजे पहनना और खरीदना सभी को पसंद होता है। लेकिन सफेद रंग होने के कारण ये मोजे बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में लोग इन्हें किसी स्पेशल ओकेजन पर ही पहनना पसंद करते हैं क्योंकि इनके तलवे पर लगे दाग इतने जिद्दी होते है कि लाख मेहनत के बाद भी साफ नहीं होते हैं। कई बार इस गंदगी की वजह मोजे तक खराब हो जाते हैं। ऐसे में सफेद मोजो पर काले निशान के धब्बे पड़ जाते हैं। इस वजह से उन्हें थोड़े समय बाद फेंकना पड़ जाता है। आज हम आपको एक ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप मोजे पर जमी गंदगी को चुटकियों में साफ कर पाएंगे।
सफेद मोजे पर ज्यादा गंदगी होने पर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका हल आपके किचन में ही मौजूद है। इस गंदगी को साफ करने के लिए पानी को गर्म कर लें। अब इस पानी में नमक मिलाकर मिक्स कर लें और मोजों को आधे घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद मोजों को हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। अगर आपके मोजे में इसके बाद भी धब्बे रह जाते हैं तो आप इसमें डिटर्जेंट मिलाकर शॉक्स को भिगाएं। इस बात का खास ख्याल रखें कि पानी को ज्यादा गर्म न करें क्योंकि ऐसा करने से मोजे की रबड़ या लास्टिक खराब हो जाती है।
इसे से पढ़ें- इन 3 चीजों की मदद से करें पुराने फर्नीचर की सफाई
हाइड्रोजन पैरा ऑक्साइड का मुकाबला कोई भी डिटर्जेंट (लिंट रिमूव करने का तरीका) नही कर सकता है। यह गंदगी हटाने के साथ-साथ बदबू हटाने में भी मदद करता है। मोजों को साफ करने के लिए 1 लीटर गरम पानी में दो चौथाई हाइड्रोजन पैरा ऑक्साइड मिला दे। इसके बाद अपने जुराबों को आधे घंटे के भिगों कर छोड़ दें। अब हल्के हाथों से रगड़ते हुए मोजे को साफ कर लें। कई बार मोजे से अधिक बदबू आती है ऐसे में आप एक लीटर गर्म पानी में 1 नींबू काटकर उसका रस निचोड़ें कर डिटर्जेंट मिलाकर मोजो को भिगोएं।
इसे भी पढ़ें- Lohri 2024: लोहड़ी फेस्टिवल का उठाना चाहते हैं का आनंद, तो चंडीगढ़ की इन जगहों पर पहुंचें
सफेद सिरका भी सफेद मोजे (गुलाब का बगीचा बनाने के टिप्स) की गंदगी को साफ करने में मदद करता है। अगर आपके मोजे पर जमी गंदगी निकालने का नाम ले रहा है तो आप सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपके घर पर सफेद सिरका मौजूद है तो आप इसका भी इस्तेमाल कर अपने मोजे को साफ कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।