herzindagi
tips to remove mold on furniture

मानसून में लकड़ी के फर्नीचर पर लग गई है फफूंद तो इस तरह करें साफ 

बरसात के कारण नमी पैदा होने लगती है। इसी वजह से घर में मौजूद चीजों पर फफूंद लग जाती है। चलिए जानते हैं इसे हटाने का तरीका। 
Editorial
Updated:- 2022-07-27, 19:30 IST

मानसून के महीने में घर के सामान को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि नमी के कारण फर्नीचर पर फफूंद लग जाती है। अगर फफूंद को समय रहते नहीं हटाया गया तो इससे पूरा फर्नीचर खराब हो जाता है।

लेकिन आप चाहें तो इसे आसानी से हटा सकती हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।

सबसे पहले करें ये काम

सबसे पहले ग्लव्स पहन लें। इससे आपके हाथों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। अब ब्रश की मदद से हल्के हाथों से फर्नीचर पर लगे फंगस को हटाएं। ज्यादा दवाब न दें, इससे फर्नीचर पर स्क्रैच पड़ सकते हैं।

विनेगर से हटाएं फफूंद

white vinegar for fungus removal

सफेद सिरका का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में सफाई या दाग-धब्बों को हटाने के लिए किया जाता है।

इसी तरह अगर मानसून के महीने में आपके फर्नीचर पर फफूंद लग गई है तो आप भी इसका उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको 1 कप व्हाइट विनेगर, पानी और 1 सूती कपड़ा चाहिए होगा।

बस किसी भी बर्तन में पानी और सिरका को मिला लें। फिर इसमें सूती के कपड़े को भिगो लें।

फिर इससे फफूंदी वाली जगह पर रगड़ें। कम से कम 3-4 बार ऐसा करें। आप पाएंगी कि फर्नीचर से फफूंद हट गई है।

क्लीनर का करें इस्तेमाल

  • 1 कप ब्लीच
  • 1 गेलन पानी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में 1 कप ब्लीच और 1 गेलन पानी डालें।
  • अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका फंगस को साफ करने के लिए क्लीनर।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • हालांकि,ब्लीच से फर्नीचर का रंग हल्का हो सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल पहले इसके बैकसाइड पर करें।
  • बस इसे फंगस वाली जगह पर छिड़कें।
  • फिर सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद किसी साफ हल्के गीले कपड़े से फर्नीचर को पोंछ लें। (दीवारों पर लगी काई हटाएं)
  • आप पाएंगी कि फर्नीचर अब एकदम साफ हो चुका है।

इसे भी पढ़ें:मानसून में लकड़ी के फर्श पर जमी काई को हटाने के उपाय

डिशवॉशिंग डिटर्जेंट आएगा काम

dishwashing detergent for fungus removal

जिस तरह आप डिटर्जेंट का उपयोग बर्तन धोने के लिए किया जाता है। आप उसी तरह इससे घर के अन्य काम भी कर सकती हैं।

अक्सर मानसून के महीने में फर्नीचर पर फफूंद लग जाती है, जिससे पूरी लकड़ी खराब होने लगती है। अगर आपके फर्नीचर में भी यह समस्या होने लगी है तो इसके लिए डिशवॉशिंग डिटर्जेंट काम आएगा। लिक्विड डिशवॉशिंग डिटर्जेंट को गर्म पानी में मिलाएं।

इसे भी पढ़ें:Easy Tips: इन टिप्स से मिनटों में साफ़ करें व्हॉइट लेदर फर्नीचर में लगे जिद्दी दाग


हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का करें उपयोग

hydrogen peroxide for fungus removal

घर की सफाई हो या कपड़े पर लगे दाग इन्हें हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड काफी फायदेमंद होता है। खासतौर पर अगर आप फर्नीचर पर लगे फंफूद को हटाना चाहती हैं तो इसका इस्तेमाल करें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड में एंटिफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। बस फफूंद वाली जगह पर इसे लगाएं और आप पाएंगी कि फर्नीचर अब साफ हो चुका है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।