herzindagi
dusty pots

जानें मिट्टी के बर्तन को नींबू से साफ करने के आसान तरीके

<span style="font-size: 10px;">घर पर मिट्टी के बर्तन का करते है इस्तेमाल तो उन बर्तनों को करें नीबू की मदद से साफ।</span>
Editorial
Updated:- 2022-09-23, 18:02 IST

आधुनिकता का हमारे जीवन पर इतना प्रभाव पड़ा है कि न केवल हमारे रहन-सहन के तरीके में बदलाव आया है बल्कि हमारे खान-पान का तरीका भी पूरी तरह से बदल गया है। लेकिन कुछ दिनों से मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने का चलन चल रहा है। ऐसे में मिट्टी के बर्तन को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे मिट्टी के बर्तन को आसानी से साफ करें।

clay pot

मिट्टी के बर्तन में बना हुआ खाना खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। ऐसे में आप मिट्टी के बर्तन का इस्तमाल आसानी से कर सकते हैं। साथ ही मिट्टी के बर्तनों में पके हुए भोजन का स्‍वाद भी बहुत अच्‍छा होता है। मिट्टी के बर्तन से दाग निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे आप नीबू की मदद से दाग को आसानी से निकाल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:हेल्‍थ से करती हैं प्‍यार तो मिट्टी के बर्तन से न करें इंकार

नींबू से करें बर्तन साफ

सामग्री-

  • 1 नींबू का रस
  • गरम पानी
  • क्या करें
  • गरम पानी से साफ करें मिट्टी के बर्तन।
  • नींबू को आप मिट्टी के बर्तन पर रगड़े।
  • नींबू के छिलके से कोनों को साफ करके बर्तन को पानी से धो ले।
  • इसके बाद आप इसे बर्तन धोने के साबुन से भी रगड़ सकते हैं।
  • मिट्टी के बर्तन को धोते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि बर्तन पर ज्यादा दबाव न दें।
  • मिट्टी के बर्तन नार्मल बर्तन से थोड़ा भाड़ी होता है लेकन ये काफी अच्छा होता हैं।

इसे जरूर पढ़ें:मिट्टी के हांडी में खाना बनता है ज्यादा टेस्टी और हेल्दी, इसलिए कुकर को कहें बाय-बाय

अगर आपका बर्तन तब भी साफ नहीं होता है तो आप बेकिंग सोडा और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके बर्तन तुरंत साफ हो जाएंगे।

अगर आप गैस पर मिट्टी का बर्तन रख कर भोजन पकाएंगी तो वह निश्चित रूप से काला पड़ सकता है। मिट्टी के बर्तन में मसालों के दाग भी लग सकते हैं। जिससे मिट्टी के बर्तन की दिखावट खराब लगने लग जाती है। यदि आप मिट्टी के बर्तन पर लगे जले और मसालों के दाग छुड़ाना चाहती हैं तो आपको इन बर्तनों को बेकिंग सोडा और नमक से साफ करना चाहिए।

साथ ही इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी किचन हेक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।