herzindagi
perfect washbasin for your washroom tips main

अपने घर के लिए वॉशबेसिन चुनते समय रखें इन बात का ख़्याल

अगर आप अपने वॉशरूम को रेनोवेट करने जा रही हैं जिसके लिए आपको नया वॉशबेसिन खरीदना है तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2020-03-26, 19:54 IST

वैसे तो आजकल ज़्यादातर लोग रेडी टू मूव घर ही खरीदते हैं। लेकिन कुछ लोग होते हैं जो अपना घर अपनी पसंद से बनवाने में विश्वास रखते हैं। जहां एक तरफ़ इसमें घर की मज़बूती उनका मुख्य उद्देश्य होता है वहीं वो घर में हर एक चीज़ को अपनी जरूरत के हिसाब से लगवाते हैं। ताकि अपने घर में वो हर प्रकार की सुविधा का भरपूर आनंद ले सकें। इसके लिए घर में लगने वाली हर चीज़ को बड़ी समझ के साथ खरीदते हैं। ऐसी ही एक चीज़ हैं बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले वॉश बेसिन जो हर घर अवश्य ही लगवाई जाती है। वॉशबेसिन अनेक प्रकार की डिज़ाइन और साइज़ में आते हैं। आप अपने घर का वॉशबेसिन चुनते समय इन बातों का ख़ास ख्याल रखें।

वॉशरूम की ज़रूरत 

washbasin selection tips Inside

सबसे पहली और सबसे ज़रूरी बात है कि आप अपने बाथरूम के अनुसार वॉशबेसिन का साइज़ चुनें। प्रयोग के अनुसार इसकी क्वॉलिटी का चुनाव करें। कम सदस्यों के परिवार में इसका यूज़ कम होगा और अधिक लोगों में इसका इस्तेमाल अनेक बार किया जा सकता है। इसलिए प्रयोगानुसार वॉशबेसिन क्वॉलिटी का चुनाव करें। बेड़रूम वाले वॉशरूम के लिए आप अलग टाइप का कोई फैंसी वॉशबेसिन लगवा सकती हैं क्योंकि इसका इस्तेमाल घर के बाकी वॉशबेसिन से थोड़ा कम होता है।  

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips For Bath Room: इन 8 टिप्स से बाथरूम का वास्तु दोष होगा दूर और घर में आएंगी खुशियां

सफ़ाई की सुविधा 

वॉशबेसिन बाथरूम का वो आइटम है जिसका इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है। इसको खरीदते वक़्त इसकी लुक देखकर आकर्षित न हों। लुक के अलावा ये भी सोचें कि क्या इसकी सफ़ाई ठीक से हो पाएगी। कुछ बेसिन ऐसी डिज़ाइन में आते हैं जिनकी सफ़ाई में आपको दिक़्क़त आती है और समय के साथ इसमें गंदगी जमती चली जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: अपने बाथिंग एक्सपीरियंस को बनाना है amazing, तो बाथ बम का करें इस तरह इस्तेमाल

स्पेस फ्री वॉशबेसिन 

perfect washbasin selection tips for bathroom Inside

जब कभी भी आप अपने बाथरूम के लिए बेसिन चुनें तो इससे घिरने वाले स्पेस का ख्याल रखें। कुछ बेसिन बाथरूम के फ्लोर को भी घेर लेते हैं। जिससे बाथरूम और भी छोटा लगने लगता है। इसलिए ऐसा वॉश-बेसिन चुनें जिससे आपका बाथरूम बड़ा लगे।  

 

कार्नर वॉशबेसिन 

perfect washbasin for your washroom

अगर आपके बाथरूम का साइज़ छोटा है तो आप कॉर्नर वाला वॉश-बेसिन लगवा सकती हैं। कार्नर वॉशबेसिन थोड़ी कम जग़ह घेरते हैं। जिससे आपका वॉशरूम बड़ा लगता है। आप अपनी पसंद अनुसार नीचे टिकने वाला या माउंटेड टॉप या पेडस्टल वॉश बेसिन चुन सकती हैं। 

 

 

एक ब्रांड चुनें 

choose a perfect washbasin for your washroom

बाज़ार में सेरेमिक्स और वॉशरूम एक्सेसरीज अच्छी वैरायटी में मिलती हैं। जब भी आप वॉशरूम के लिए वॉश-बेसिन चुनें तो कोशिश करें कि आप सारी चीज़ें एक ही ब्रांड की लें। आप वॉशरूम की टाइल्स, वॉशबेसिन और टॉयलेट पॉट एक ही ब्रांड के खरीदें। इस तरह वो देखने में एक जैसे होंगे और आपके वॉशरूम का लुक बहुत ही अच्छा लगेगा।   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।