गांव से लेकर शहरों तक अब कई लोग गैस सिलेंडर का यूज करके ही खाना बनाते हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर से लोगों को काफी सुविधाएं मिलती हैं। लोग आसानी से सिर्फ एक कॉल या ऑनलाइन माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करते हैं और इसे सीधे अपने घर पर मंगवा लेते हैं, लेकिन कई बार गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगती है। इसके बारे में आप कैसे पता कर सकती हैं और अपना बचाव कैसे कर सकती हैं यह हम आपको बताएंगे।
कैसे पता करें गैस लीक हो रही है या नहीं?
आपका गैस सिलेंडर लीक के बारे में पता करने के लिए पानी की मदद ले सकती हैं। आपको सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने वाली जगह पर थोड़ा पानी डालना होता है। ऐसे में अगर उसमें से बुलबुले उठ रहे हैं, तो ये संकेत होता है कि गैस सिलेंडर लीक है। जबकि ऐसा न होने पर गैस सिलेंडर को ठीक माना जाता है।
गैस सिलेंडर को आप जब घर पर लाएं तो आपको इसे इस्तेमाल के दौरान समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। गैस सिलेंडर लगाने से पहले और इस्तेमाल के बीच में इसे चेक करते रहें कि कहीं ये लीक तो नहीं हो रहा और अगर आपको पता लगता है कि आपका सिलेंडर लीक हो रहा है, तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना है और इसे तुरंत गैस एजेंसी में जानकारी देकर वापस कर देना चाहिए।
अगर गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही हो तो क्या करें?
जब भी गैस लीक हो, तो ध्यान रखें कि माचिस भूलकर न जलाएं और लाइट के स्विच न खोलें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आग लग सकती है। इसके साथ ही घर के दरवाजे-खिड़कियां खोल दें, ताकि अंदर गैस के कारण घुटन न हो। इसके बाद आपको तुरंत रेगुलेटर बंद कर देना चाहिए, जिससे गैस लीक होना बंद हो जाती है। पर अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर आपको रेग्युलेटर को सिलेंडर से निकाल देना चाहिए और सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगा दें। इसके बाद इसकी जानकारी अपनी गैस एजेंसी को जरूर दें।इसे भी पढ़ें- गैस कनेक्शन से जुड़े हुए इन 3 नियमों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों