ऑफिस लेट पहुंचने के कारण आज नेहा की बॉस ने जम कर डांट लगाई। नहीं...नहीं....वह सुबह टाइम पर ही उठी थी। मगर रसोई में चाय बनाते-बनाते गैस ही खत्म हो गई। ऐसा नेहा के साथ पहली बार नहीं हुआ था। अक्सर ही गैस जब खत्म हो जाती है तब ही नेहा को पता चल पाता है। जाहिर है, लेट तो होना ही था।
नेहा की तरह आपने भी यह समस्या कभी न कभी जरूर फेस की होगी। आमतौर पर कई महिलाओं को इस प्रॉब्लम से हर महीने रू-ब-रू होना पड़ता है। दरअसल सिलेंडर में कितनी गैस बची है इसे जान पाना आसान काम नहीं है। कुछ लोग सिलेंडर के वजन को नाप कर इसका अनुमान जरूर लगा लेते हैं, मगर सिलेंडर में गैस का स्तर क्या है? यह तब भी पता चल पाता है।
ऐसे में कभी अचानक सिलेंडर बदलने में अधिक समय लग जाता है तो कभी खाना ही अधपका रह जाता है। अचानक गैस के खत्म होने पर सिलेंडर बुकिंग करवा कर दूसरा सिलेंडर आने तक में भी समय लगता है। कभी-कभी तो सिलेंडर उसी दिन आ जाता है तो कभी 2-3 दिन भी लग जाते हैं। यह स्थिति वाकई हर महिला के लिए बेहद मुश्किल हो जाती है।
ऐसे में हर महिला सिलेंडर में बची गैस का स्तर जानने की आसान ट्रिक तलाशती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम आपको एक बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने सिलेंडर में बची गैस का लेवल पता कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Hacks: गैस चूल्हे को साफ करने के लिए अपनाएं यह 5 आसान घरेलू टिप्स
एक कपड़े को पानी में डिप करें और गीला कर लें।
अब आप इस गीले कपड़े से अपने सिलेंडर (जानें क्यों होते हैं गैस सिलेंडर के नीचे की ओर छेद?) में एक मोटी रेखा खींच लें।
10 मिनट इंतजार करें। आपके सिलेंडर का जो भाग खाली होगा वहां का पानी सूख जाएगा और जहां तक गैस होगी वहां का पानी सूखने में वक्त लगाएगा।
इस तरह से आपको पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। दरअसल, सिलेंडर का खाली हिस्सा गरम होता है और भरा हुआ हिस्सा ठंडा होता है। इसलिए पानी केवल गरम हिस्से का ही सूखता है।
इसे जरूर पढ़ें- रसोई गैस की बचत के लिए ये टिप्स आएंगे आपके काम
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी लाइफ हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: supergas, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।