आज हर घर में कुकिंग गैस और LPG सिलेंडर उपलब्ध रहते हैं और ये हर घर की जरूरत होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सिलेंडर सभी के घर एक जैसे आते हैं फिर किसी के घर गैस जल्दी और किसी के घर ज्यादा देर से क्यों खत्म होती है? गैस सिलेंडर्स और कुकिंग गैस को लेकर कुछ सावधानियां और कुछ हैक्स आपको ध्यान रखने चाहिए जो आपकी कुकिंग गैस को लंबे समय तक चला भी सकते हैं और साथ ही साथ सिलेंडर की सही मेंटेनेंस भी कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि आखिर किस तरह से आप अपनी कुकिंग गैस को बचा सकते हैं।
आप कढ़ाई की जगह प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कम गैस खर्च करता है और इसमें कढ़ाई के मुकाबले खाना भी जल्दी बनता है। ऐसे में आप समय और कुकिंग गैस दोनों बचाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों होते हैं गैस सिलेंडर के नीचे की ओर छेद? जानिए सिलेंडर के बारे में कुछ अनोखे फैक्ट्स
अगर देखा जाए तो बर्तनों की सफाई हम अच्छे से ही करते हैं, लेकिन कई बार उसका तला साफ करना भूल जाते हैं। बर्तनों की सफाई करते समय उसका तला साफ करना ज्यादा जरूरी है जिससे LPG गैस कम लगती है। अगर बर्तन के तले में गंदगी या फिर जला हुआ खाना जमा रहेगा तो उस बर्तन में खाना पकाने में ज्यादा गैस लगेगी।
कई लोगों की ये परेशानी होती है कि वो अपने इंग्रीडियंट्स अंदाज़ से डालते हैं और सॉलिड इंग्रीडियंट्स की तुलना में कितना पानी उन्हें डालना चाहिए ये नहीं समझ पाते। ऐसे में वो कई बार ज्यादा पानी डाल देते हैं जिससे लिक्विड ज्यादा हो जाता है और LPG का कंजम्पशन भी ज्यादा होता है।
अगर आप खाना पकाते समय उसे ढक देंगे तो ये ज्यादा बेहतर होगा। अगर आप बर्तन का ढक्कन खोलकर खाना पकाते हैं तो ये गलत होगा इससे गैस ज्यादा खर्च होगी।
गैस बर्नर से हमेशा नीले रंग का फ्लेम ही आना चाहिए। अगर आपके बर्नर से पीला या नारंगी फ्लेम आता है तो इसे साफ करने की जरूरत है। अगर ये साफ नहीं किया जाता तो गैस ज्यादा लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें- अगर खरीदना है कूलर तो ध्यान रखें ये 10 बातें
गैस बचाने के टिप्स के साथ-साथ ये भी जरूरी है कि हम ये जान लें कि कैसे अपने सिलेंडर और अन्य अप्लायंस की मेंटेनेंस करनी चाहिए ताकि वो सही तरह से काम करें और हमें कोई परेशानी न हो। उसके लिए आप कुछ जरूरी टिप्स का ध्यान रखें-
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।