मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति का उद्देश्य कमजोर और पिछड़े वर्ग के सभी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति को पूरे प्रदेश भर में शिक्षा के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भी शुरू किया है। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना में कौन अप्लाई कर सकता है?
मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना के लिए वह सभी छात्र और छात्राएं अप्लाई कर सकती हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और सीबीसी या आईसीएसई बोर्ड से पढ़ाई पूरी करके 85% से अधिक अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा जिनके परिवार की वार्षिक आय आईएनआर 6,00,000 लाख से कम है वह भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही यह छात्रवृत्ति इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जरूरी है तो उन छात्रों का जेईई मेंस परीक्षा 5,00,00 से कम रैंक के साथ उत्तीर्ण की होना चाहिए। इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित छात्र यदि छात्रवृत्ति यों का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें नीट की परीक्षा के माध्यम से मान्यता प्राप्त संस्थान में चिकित्सा कॉलेज में प्रवेश लेना होगा।
इसके अलावा लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्रवृत्ति का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्होंने कानूनी पढ़ाई से संबंधित सी एल ई डी की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है वहीं छात्रवृत्ति के लाभार्थी बनने के लिए एनएलयू में प्रवेश करना भी अनिवार्य होता है।
मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना में कैसे अप्लाई करें?
सबसे पहले तो आपके पास ये सभी जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए। इनमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आदि होना जरूरी है। सबसे पहले छात्रवृत्ति योजना पोर्टल मध्य प्रदेश पर पंजीकरण करें और फिर लिंक के खुलने के बाद आपके सामने एक वेब पेज खुलेगा जिसमें आपको केवाईसी के माध्यम से आपको अपना आधार सम्बंधित जानकारी देनी होगी। फिर Check & Verify पर क्लिक करें।
इसके बाद फॉर्म में अपनी सारी जानकारी आपको भरनी होगी। इसके बाद कंफर्म पर क्लिक करना होगा। इससे आपको रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। फिर आपको वेबसाइट पर लॉगिन करके छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करना होगा। फिर आपको सारी जानकारियां भरनी होगी। इसके बाद आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।इसे भी पढ़ें- भारत सरकार की टॉप 5 स्कॉलरशिप जो आपकी पढ़ाई में आएंगी काम
इस तरह से आप मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना में अप्लाई कर पाएंगी और आपकी बेटी को हर वर्ष कोर्स के अनुसार सरकार स्कॉलरशिप प्रदान करेगी। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों