बच्चे के जन्म के बाद ऐसे बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र

अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहती हैं तो इसके लिए आप आसानी से अप्लाई कर सकती हैं इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए कैसे अप्लाई करते हैं।

DOCUMENTS REQUIRED FOR BIRTH CERTIFICATE IN HINDI

जन्म प्रमाण पत्र का यूज कई सरकारी और प्राइवेट कामों के लिए होता है। इसके लिए कई सारे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है। अगर आप अपने बच्चे के जन्म के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहती हैं तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन तरह से जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकती हैं।

क्यों जरूरी होता है जन्म प्रमाण पत्र?

HOW TO APPLY FOR BIRTH CERTIFICATE IN HINDI

आपको बता दें कि बच्चे के जन्म के बाद किसी भी सरकारी योजना का लाभ आपके बच्चे को तभी मिल सकता है जब उसका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा। जन्म प्रमाण पत्र आपके बच्चे के लिए एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट माना जाता है। अगर आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनेगा उसके बाद ही आप उसके आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर पाएंगी।

आपको बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र आपके बच्चे के जन्म के बाद एक आईडी कार्ड के रूप में माना जाता है। इस जन्म प्रमाण पत्र से यह जानकारी मिलती है कि आपका बच्चा किस देश में पैदा हुआ है और उसके माता और पिता कौन है। इसके अतिरिक्त भी कई सारी जानकारी जन्म प्रमाण पत्र के द्वारा प्राप्त होती है। आपको बता दें कि बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर ही इसके लिए आवेदन करना बहुत जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन भी भरा जा सकता है ड्राइविंग लाइसेंस का फॉर्म, फॉलो करें ये स्टेप्स

कैसे करते हैं अप्लाई?

आपको बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए माता और पिता का मैरिज सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ आपके पास आधार कार्ड भी होना चाहिए और बर्थ लेटर भी होना चाहिए। आपको बता दें कि भारत में बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने का तरीका हर राज्य में अलग होता है। आप आसानी से नजदीकी नगर निगम में जाकर ऑफलाइन नगर निगम में अप्लाई कर सकती हैं या फिर आप घर पर ही इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको राज्य की नागरिक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होता है। (आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें)

इसके बाद आपको अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा और फिर जब फॉर्म सबमिट हो जाता है तो उसके बाद आपको 7 से 8 दिन बर्थ सर्टिफिकेट आपको मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें- बिना किसी एड्रेस प्रूफ के ऐसे बदलें आधार कार्ड में अपना पता

इस प्रकार से आप बच्चे के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP