अगर आप अपने लिए एक बेहतर नौकरी की तलाश कर रही हैं तो आपको लिंक्डइन जरूर ट्राई करना चाहिए। ये एक ऐसा एप है जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, लिंक्डइन एक ऐसा जॉब सर्च करने वाला एप है जहां आप अपनी सही एजुकेशनल डिटेल्स और रिज्यूमे अपलोड करेंगी तो आपको आपकी योग्यता अनुसार जॉब जरूर मिलेगी। यहां प्रोफाइल बनाते ही आपको जॉब के नोटिफिकेशन आने लगेंगे, जिसके बाद आप अपनी पसंद की जॉब के लिए आसानी से अप्लाई कर सकती हैं। मगर एक सबसे बड़ा सवाल ये आता है कि लिंक्डइन पर रिज्यूमे अपलोड कैसे करते हैं। तो आईए इस आर्टिकल के जरिए जानते कि आप लिंक्डइन पर अपना रिज्यूमे कैसे अपलोड कर सकती हैं।
इस तरह बनाएं लिंक्डइन पर अकाउंट
- रिज्यूमे अपलोड करने से पहले ये सीखना जरूरी है कि यहां पर आप अपना अकाउंट कैसे बना सकती हैं। सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर से लिंक्डइन एप को डाउनलोड कर लें। एप ओपन करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा जिसमें जॉइन नाउ का बटन होगा। आपको इसपर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपको अपना पहला और आखिरी नाम ईमेल आईडी के साथ डालना है और एक पासवर्ड बनाना है। इतना करने के बाद agree और join पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपसे पूछा जाएगा कि आप स्टूडेंट हैं तो आपको इसमें अपने अनुसार हां या ना करना है। इसके बाद आप most recent job और कंपनी नेम यहां डालें। अगर आप कहीं जॉब नहीं कर रही हैं तो अपनी लास्ट वर्किंग कंपनी का नाम डाल दीजिए।
- ओके करने के बाद अपनी कंट्री और स्टेट को चुन लीजिए। फिर अपने शहर को चुनकर कंटिन्यू पर क्लिक कर दीजिए। इसके बाद आपको अपनी एक फोटो ऐड करनी है। आप चाहें तो यहां कोई प्रोफेशनल फोटो लगा सकती हैं।
- इसी तरह आपको अपनी बाकी सारी चीजें भी अपने अनुसार लिंक्डइन पर अपलोड करनी हैं।
इसे जरूर पढ़ें:नौकरी की तलाश में होने लगी है टेंशन तो करें ये 7 काम, परेशानी को ऐसे करें दूर
रिज्यूमे कैसे करें अपलोड?
- अगर आपने अपनी अपडेटेड रिज्यूमे नहीं बनाई है तो सबसे पहले ये काम कर लें।
- आप चाहें तो अपना रिज्यूमे लिंक्डइन अकाउंट पर सेटिंग्स में जाकर फ्यूचर जॉब एप्लीकेशन के लिए सेव कर सकती हैं।
- अगर आप जॉब एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान ही अपना रिज्यूमे अपलोड करना चाहती हैं तो आप वो भी कर सकती हैं।
- इसके अलावा आप अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल पर भी डायरेक्टली रिज्यूमे अपलोड कर सकती हैं ताकि आपके कनेक्शन इसे आसानी से देख पाएं।
इसे जरूर पढ़ें:जीवन में चाहिए सफलता तो साल के इन महीनों में ढूंढे जॉब
अगर आप अपने लैपटॉप या मोबाइल से नई रिज्यूमे पर लिंक्डइन प्रोफाइल पर अपलोड कर रही हैं तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप जॉब के लिए सर्च करिए।
- इसके बाद आपको अपने लिए जो जॉब सही लग रही है उसे ओपन करिए।
- यहां आपको नीचे की ओर Easy Apply बटन नजर आएगा, जिसपर आपको क्लिक करना है। (नोट: अगर आपको यहां Easy Apply की जगह Apply का ऑप्शन नजर आ रहा है तो इसका मतलब ये हुआ कि इसपर क्लिक करते ही आप कंपनी की वेबसाइट पर चली जायेंगी)
- इसके बाद यहां आपसे जो कुछ पूछा जा रहा है, उसे अपने हिसाब से भर दीजिए।
- फिर आपको यहां Resume (optional) नजर आएगा, जहां आपको Upload Resume पर अपनी रिज्यूमे अपलोड करनी है। (नोट: अगर आपने लिंक्डइन पर लॉग इन नहीं कर रखा है तो रिज्यूमे अपलोड करने के लिए लॉग इन जरूर कर लें)
- रिज्यूमे अपलोड करते हु आपको सबमिट एप्लीकेशन पर क्लिक करना है।
आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें इस बारे में जरूर बताएं।
Recommended Video
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों