मनुष्य के जीवन में बहुत सारे ऐसे काम होते हैं, जिनमें मेहनत और लगन की जरूरत होती है। मगर कुछ कार्य ऐसे भी होते हैं, जो भाग्य पर निर्भर करते हैं। हमारे शरीर में कुछ ऐसे चिन्ह और निशान पाए जाते हैं, जो हमारे भाग्य से जुड़ी बातों को प्रकट करते हैं। तिल भी ऐसा ही एक चिन्ह है, जो जीवन से जुड़े कुछ राज खोलता है।
हर व्यक्ति के शरीर में कई अंगों पर तिल पाए जाते हैं। यह तिल व्यक्ति को उनकी आर्थिक स्थिति से लेकर उनकी सेहत तक के बारे में बता देते हैं। इतना ही नहीं, आपका लाइफ पार्टनर कैसा है या कैसा होगा यह भी आप तिलों के माध्यम से जान सकते हैं। हम आपको पहले कई आर्टिकल्स में शरीर पर मौजूद तिलों के संकेतों के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको यह बताएंगे कि शरीर के कौन से हिस्से पर मौजूद तिल आपके लाइफ पार्टनर के बारे में बताता है।
इस बारे में हमारी बातचीत भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार से हुई। वह कहते हैं, 'जीवनसाथी कैसा मिलेगा, यह तो भाग्य का खेल है। मगर शरीर के कुछ अंगों पर मौजूद तिलों के माध्यम से यह जरूर जाना जा सकता है कि लाइफ पार्टनर का स्वभाव कैसा होगा।'
इसे जरूर पढ़ें: Astro Expert: शरीर पर मौजूद ये तिल खोलते हैं आपकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े राज
यदि किसी स्त्री की दाईं जांघ पर तिल है तो यह उसके जीवनसाथी के विषय में जानकारी दे सकता है। पंडित जी कहते हैं, 'गहरे काले रंग के तिल के ही फल प्राप्त होते है। तिल अगर हल्का है तो उसके परिणाम भी बहुत प्रभावशाली नहीं होते हैं।' इसलिए समुद्रशास्त्र के मुताबिक यदि स्त्री की दाईं जांघ पर गहरे काले रंग का तिल है, तो वह खुद अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बहुत अधिक वफादार होती है और उसका जीवनसाथी भी उतना ही रिश्ते को ईमानदारी के साथ निभाता है। मगर तिल यदि गहरे रंग का नहीं है, तो महिला को जीवन के कई क्षेत्रों में और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: शरीर के इन अंगों पर मौजूद तिल बताते हैं 'लव मैरिज' होगी या 'अरेंज मैरिज'
सीने के तिल बेशक नजर नहीं आते हैं, मगर व्यक्ति के जीवन पर इनका गहरा प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए सीने के तिल महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यह उनके जीवनसाथी के व्यक्तित्व के बारे में संकेत देते हैं। पंडित जी कहते हैं, 'सीने के बाईं ओर यदि तिल है, तो उसका फल बहुत शुभ नहीं है। शादी के बाद ऐसी महिलाओं का अपने जीवनसाथी के साथ हमेशा ही मतभेद रहता है। छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच झगड़े हो जाते हैं।' वहीं तिल अगर दाईं ओर है तो जीवनसाथी का स्वभाव सुलझा हुआ होता है।
अगर किसी महिला के ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल (होंठों के तिलों के फल जानें) है, तो यह जान लें कि ऐसी महिलाओं को स्वभाव से बहुत अच्छा जीवनसाथी नहीं मिलता है। ऐसा नहीं है कि दोनों में प्यार की कमी होगी, मगर जब बात सपोर्ट करने की आएगी तो आपका जीवनसाथी पीछे हट जाने के इरादे से गोल-मोल बातें करेगा। वहीं अगर नीचे के होंठ पर तिल है तो आपको बहुत प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलेगा।
आइब्रो पर मौजूद तिल भी आपको आपके जीवनसाथी से जुड़े कुछ राज बाता सकते हैं। खासतौर पर अगर किसी महिला की आइब्रो के अंत में तिल है, तो यह संकेत देता है कि उसका जीवनसाथी बहुत अच्छा होगा और हमेशा उसे खुश रखेगा।
हो सकता है कि शादी से पहले ऐसी महिलाओं को जीवन में कई तरह का संघर्ष करना पड़े, मगर शादी के बाद जीवनसाथी का सपोर्ट उन्हें हर मुसीबत से बाहर निकाल लाएगा।
पीठ के निचले हिस्से पर तिल है तो यह संकेत करता है कि स्त्री बहुत ही रोमांटिक स्वभाव की है। वैसे तो ऐसी महिलाओं को एक से अधिक लोगों से प्रेम हो सकता है, मगर शादी के बाद यह अपने पति से पूरी वफादारी निभाती हैं। ऐसी महिलाओं को बहुत प्यार और सम्मान देने वाला जीवनसाथी मिलता है।
जिन महिलाओं के दाएं गाल पर तिल (गाल के तिलों के फल जानें) होता है, वह लाइफ पार्टनर के मामले में बहुत लकी होती हैं। पहली बात तो यह है कि ऐसी महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न जीवनसाथी मिलता है। वहीं दूसरी अहम बात यह है कि ऐसी महिलाएं बहुत ही महत्वकांक्षी होती हैं और इनका लाइफ पार्टनर इन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करता है।
तिलों से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र से जुड़े और भी लेख पढ़ने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।