शादी को लेकर हर किसी के बड़े-बड़े ख्वाब होते हैं। युवा अवस्था में पहुंचते ही हर कोई अपने जीवनसाथी की छवि को मन ही मन बुनने लगता है। महिलाएं भी अपने सपनों के राजकुमार का इंतजार करती हैं। आजकल शादी को लेकर पहली पसंद लोगों की यही होती है कि लव मैरिज हो। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं हैं, मगर आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज यह आप पहले ही जान सकती हैं।
शरीर के कुछ अंगों पर मौजूद तिल इस बात का खुलासा कर देते हैं कि आपकी शादी किस तरह से होगी। इस बारे में हमने भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार से बातचीत की और विवाह के लिए महत्वपूर्ण माने गए तिलों के बारे में जाना।
अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आपकी शादी कैसे होगी तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Expert: धनवान होने का संकेत देते हैं शरीर के इन 6 अंगों पर मौजूद तिल
अगर किसी महिला की दाईं आंखों के कॉर्नर पर तिल है, तो ऐसी महिला पुरुषों को आकर्षित करने में हमेशा सफल रहती है। ऐसी महिलाओं का लव लक बहुत स्ट्रॉन्ग होता है, उन्हें जीवन में मनचाहा साथी मिल जाता है। ऐसी महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उन्हें इस पर पूरा फोकस करना चाहिए, नहीं तो उनके साथी का ध्यान भटक भी सकता है।
किसी महिला के कान के अंदर यदि तिल है, तो यह तिल दर्शाता है कि उनकी शादी जिस पुरुष से होगी उससे पहले अच्छी दोस्ती होगी और फिर प्रेम प्रसंग चलेगा फिर शादी होगी। ऐसी महिलाएं ट्रेडिशनल अंदाज में शादी करना पसंद करती हैं। इसलिए लव मैरिज (लव मैरिज के फायदे) को भी अरेंज मैरिज की तरह करती हैं। ऐसी महिलाएं अच्छी होममेकर भी होती हैं।
यदि किसी महिला के चीकबोन पर तिल है, तो वह 'प्यार एक बार होता है और शादी भी एक बार होती है' वाले सिद्धांत को पसंद करती हैं। इसलिए अगर ऐसी महिलाओं को किसी से प्यार हो जाए, तो शादी भी वह उसी व्यक्ति से करती हैं। वहीं चीकबोन पर तिल इस बात को भी दर्शाता है कि ऐसी महिलाओं को जल्दी किसी पुरुष से मोहब्बत नहीं होती है और वह अरेंज मैरिज करना पसंद करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: महिलाओं के शरीर पर मौजूद ये तिल होते हैं अशुभ
अपर लिप पर तिल होने का संकेत है कि महिला खुले विचार की है और किसी पुरुष से प्रेम होने पर वह खुद ही उसे प्रपोज भी कर सकती है। ऐसी महिलाएं किसी के प्यार कुछ भी कर सकती हैं। इन महिलाओं को अरेंज मैरिज(अरेंज मैरिज में कुछ इस तरह बढ़ाएं प्यार) से ज्यादा लव मैरिज करना पसंद होता है।
अपर आर्म पर अंदर की ओर यदि किसी महिला के तिल होता है, तो वह जल्दी शादी नहीं करना पसंद करती है। ऐसी महिलाओं को या तो अपनी उम्र से कम उम्र के लड़के पसंद आते हैं या फिर अपनी उम्र से बहुत अधिक ज्यादा उम्र के पुरुषों से उन्हें मोहब्बत हो जाती है। ऐसी महिलाओं की शादी देर से होती है।
अगर आपकी भी अभी तक शादी नहीं हुई है और आप अपने जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो पंडित जी द्वारा बताए गए इन तिलों को एक बार अपने शरीर पर टटोलें और अपने विवाह से जुड़े संकेत समझने की कोशिश करें। अगर आपका कोई सवाल हो तो हमें फेसबुक के माध्यम से जरूर भेजें। हम पंडित जी से पूछ कर आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।
इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह ज्योतिष शास्त्र से जुड़े और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।