समुद्र शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में शरीर में मौजूद तिलों के फल के बारे में विस्तार से बताया गया है। शरीर के अलग-अलग स्थान पर मौजूद तिलों का महत्व भी अलग-अलग होता है। कुछ तिलों के फल शुभ होते हैं, तो कुछ के अशुभ होते हैं। आज हम आपको महिलाओं के शरीर पर मौजूद ऐसे तिलों के बारे में बताएंगे, जिनका फल अशुभ होता है।
इस विषय में हमारी बातचीत भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार से हुई है। वह कहते हैं, 'जरूरी नहीं है अशुभ तिल आपके शरीर में बचपन से मौजूद हों, कई बार व्यक्ति के कर्मों और आचरणों के कारण ये उत्पन्न हो जाते हैं और कई बार समय के साथ-साथ यह हल्के पड़ जाते हैं या फिर गायब हो जाते हैं।'
तो चलिए जानते हैं कि महिलाओं के शरीर पर मौजूद कौन से तिल अशुभ फल देते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: Astro Expert: महिलाओं के चेहरे पर ये तिल होते हैं सौभाग्य का प्रतीक
अगर किसी महिला के सीने के बाईं ओर तिल है, तो इस तिल के फल अनुसार वह महिला कभी भी अपनी शादीशुदा जीवन में खुश नहीं रहेगी। जीवनसाथी से उसका हमेशा मतभेद रहेगा और बात छोटी हो या बड़ी हमेशा झगड़ा होता रहेगा है।
अगर तिल नाभि के आस-पास है, तो वह महिला हमेशा ही किसी न किसी रोग से घिरी रहती है। सेहत कमजोर होने की वजह से हमेशा इलाज में धन खर्च होता रहता है और कभी भी पैसा टिक नहीं पाता है। हालांकि, आवश्यकता पड़ने पर ऐसी महिलाओं के पास कहीं न कहीं से धन का बंदोबस्त हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: पीठ, पेट और छाती पर है तिल तो पंडित जी से जानें उसके शुभ-अशुभ फल
अगर किसी महिला के माथे में बाईं ओर तिल है, तो समझ जाएं कि वह बहुत ही खर्चीली होती है और धन उनके पास टिक नहीं पाता है। ऐसी महिलाओं को अधिक बोलने की आदत होती है। यह जल्दी ही दूसरों की बातों में आ जाती हैं और अपना नुकसान कर बैठती हैं। अगर तिल माथे के बीचों-बीच है और गहरे रंग का है, तो इसे अशुभ माना जाता है।
अगर तिल सूर्य पर्वत पर है तो यह अशुभ होता है। सूर्य पर्वत हथेली में अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के नीचे होता है। ऐसी महिलाओं को नौकरी से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। चंद्र पर्वत पर तिल होने पर आपको डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।
दाईं आंख पर तिल होना भी आपके स्वभाव को दर्शाता है। ऐसी महिलाएं जलनखोर होती हैं, वहीं जिन महिलाओं की बाईं आंख के कोने पर तिल होता है, वह स्वभाव से घमंडी होती हैं।
अगर ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल है, तो ऐसी महिलाओं को अपने जीवनसाथी का सपोर्ट नहीं मिलता है।
अगर आपके शरीर पर भी तिल है, तो एक बार यह देखें कि वह आपके लिए शुभ है या नहीं। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी ज्योतिष शास्त्र से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।