अक्सर लोग अपनी राशि के अनुसार जानकारी पाने में और उसके अनुसार काम करने में बहुत अधिक रुचि रखते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो पार्टनर का चुनाव करते समय भी राशि का बहुत अधिक ध्यान रखते हैं। जब कोई महिला राशि के अनुसार पार्टनर का चुनाव करती है तो व्यक्ति में एक नहीं बल्कि कई चीज देखती है। ऐसे में एक्सपर्ट जीविका शर्मा बताने जा रही हैं कि मेष राशि वालों को अपने पार्टनर का चुनाव कैसे करना चाहिए। आइए जानते हैं।
मेष राशि वालों को अपना पार्टनर चुनते समय यह देखना चाहिए कि दूसरा व्यक्ति उनके उत्सव का हिस्सा बनने के लिए कितना इच्छुक है। किसी विशेष मौके यानि जन्मदिन या कोई उपलब्धि के मौके पर उन्हें शामिल करके देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स
मेष राशि वालों को अपने लिए साथी चुनते समय कूटनीतिक होने की जरूरत है। इससे मेष राशि वालों को दूसरे व्यक्ति की असली मंशा को करीब से जानने में मदद मिल सकती है। मेष राशि वालों को यह भी देखना चाहिए कि गलत परिस्थितियों या आसपास के लोगों से कितनी अच्छी तरह से संभाल कर रख सकता है। (वृषभ लव हॉरोस्कोप 2022)
मेष राशि वालों को खुद को दुखी या दर्द में दिखाना चाहिए। इससे मालूम चलता है कि दूसरा व्यक्ति कैसा व्यवहार करता है और वे उन्हें कैसे सांत्वना देता है। इससे यह भी पता चलेगा कि दूसरा व्यक्ति आपकी कितनी परवाह करता है। इससे रिश्ते में भावनात्मक संबंध के साथ एक महत्वपूर्ण पहलू का विकास भी होता है।(शास्त्रों में बताए गए तुलसी के सूखे पत्तों के उपाय)
मेष राशि वालों को यह देखना चाहिए कि जब वे पटरी से उतरना शुरू करते हैं तो जिसे वो चुन रहे हैं वो उनका कितना अच्छा मार्गदर्शन कर सकता है। अगर व्यक्ति सही मार्गदर्शन करता है तो साथी भी सही बन सकता है। इसके अलावा यह भी देखना चाहिए कि दूसरा व्यक्ति स्थिति और मानव मन को कितनी अच्छी तरह समझता है।
इसे भी पढ़ें:Chaitra Amavasya 2022: जानें चैत्र अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त और पितरों की शांति के लिए कुछ उपाय
मेष राशि वालों को यह देखना चाहिए कि उनके मनचाहे साथी का स्वभाव साझा करने वाला है या नहीं। इसके अलावा यह भी देखना चाहिए कि उनका साथी उन्हें कितनी अच्छी तरह नियंत्रित कर सकता है। इसके अलावा यह भी देखना चाहिए कि क्या वो मुसीबत में खड़े हो सकते हैं या नहीं।
इसके अलावा ये भी देखें कि क्या व्यक्ति के पास समस्या सुलझाने का कौशल है, ताकि अगर कभी फंस जाए तो वे कोई रास्ता खोज सकें। मेष राशि वालों को हमेशा सम्मान, मूल्य और लाड़-प्यार दिखाना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik,hz)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।