Ghar Mein Kitne Money Plant Lagane Chahiye: वास्तु शास्त्र में कई पेड़ या पौधों को घर के लिए शुभ माना गया है। पेड़-पौधों ओ घर में लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मकता आती है। ठीक ऐसे ही कुछ पौधे घर में धन को आकर्षित करते हैं।
इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट। मनी प्लांट को घर में लगाने से धन बढ़ता है और आर्थिक स्थिति कभी गिरती नहीं है। हालांकि यह कम लोग जानते हैं कि घर में कितने मनी प्लांट लगाने चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि घर में कितने मनी प्लांट लगाना शुभ होता है।
घर में कितने मनी प्लांट लगाना होता है शुभ?
अगर आप घर में मनी प्लांट लगाना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार, सिर्फ एक ही पौधा घर में लगा सकते हैं। साथ ही, दिशा की बात करें तो मनी प्लांट को मात्र दक्षिण दिशा में लगाना ही शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें:मनी प्लांट दान करना चाहिए या नहीं?
असल में वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जो भी ऐसे पौधे होते हैं जो घर में नकारात्मकता खत्म करते हैं या किसी प्रकार की शुभता लाते हैं वह पौधे घर में सिर्फ एक ही लगाए जाते हैं। एक से ज्यादा नहीं।
इसके पीछे का कारण यह है कि एक से ज्यादा ऐसे पौधों का घर में होना वास्तु दोष को उत्पन्न करता है। वास्तु में सिर्फ तुलसी के पौधे को ही घर में एक से ज्यादा लगाना शुभ और उचित माना गया है।
यह भी पढ़ें:Astro Tips: घर में आने वाली समस्याओं के संकेत दे सकता है मनी प्लांट, जानें कैसे
मनी प्लांट अगर अप घर में लगा आ रहे हैं तो इस अबत का ध्यान रखें कि एक ही पौधा लगाएं और भी मिट्टी के गमले में। प्लास्टिक या किसी अन्य धातु से बने गमले में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए।
ऐसा करने से मनी प्लांट सकारात्मकता पैदा करने के बजाय नकारात्मकता को बढ़ावा देता है, घर में वास्तु दोष उत्पन्न करता है और धन लाभ के बजाय घर में धन हानि लेकर आता है।
अगर आपके घर में भी मनी प्लांट है या आप लगाना चाहते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से पहले यह जरूर जान लें कि वास्तु के अनुसार कितने मनी प्लांट घर में लगाने चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों