Shiv Tilak: हर देवी देवता अपने माथे पर एक तिलक धारण करते हैं। उसी प्रकार महादेव भी त्रिपुंड तिलक लगाते हैं। यहां तक कि महादेव की पूजा के दौरान कई साधु-संतों और गृहस्थों को भी त्रिपुंड तिलक लगाते देखा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इस त्रिपुंड का महत्व और इसके गूढ़ में छिपा रहस्य। अगर नहीं तो आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों लगाया जाता है महादेव को त्रिपुंड तिलक और क्या है इसका वैवाहिक जीवन से ताल्लुक।
हमार एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि महादेव के त्रिपुंड तिलक में 27 देवताओं का वास है। त्रिपुंड तिलक में 3 रेखाएं होती हैं और हर एक रेखा में 9 देवता स्थापित हैं। इस प्रकार तीन रेखाओं में 27 देवताओं का वास है। शिव के त्रिपुंड में स्थित ये 27 देवता व्यक्ति के भीतर 27 गुणों का संचार करते हैं। ये वही 27 गुण होते हैं जो विवाह के समय लड़का और लकड़ी के मिलाए जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:पूजन के दौरान कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है? जानें इसका महत्व
अब आप कहेंगे कि गुण तो 36 होते हैं तो 27 का आंकड़ा गलत है। तो चलिए इसका भी तथ्य समझा देते हैं। वाल्मीकि रामायण (रामायण के दिलचस्प तथ्य) और ज्योतिष शास्त्र के आधार पर, ये माना जाता है कि इस पूरे पृथ्वी लोक पर मात्र प्रभु श्री राम और माता सीता ही ऐसे थे जिनके 36 के 36 गुण मिले थे। इसके पश्चात या इससे पूर्व ऐसा कभी नहीं हुआ है कि विवाह के समय किसी भी कन्या और कुमार के 36 गुण मिले हों।
ज्योतिष में, हम आम व्यक्तियों के लिए अर्थात हम मनुष्यों के लिए गुणों के पैमाने तय किये गए हैं जिसके अनुसार, 36 में से 18 गुण मिलने को ठीक-ठाक, 21 गुण मिलने को मध्यम और 27 गुण मिलने को सर्वोत्तम माना गया है। इन्हीं 27 गुणों का संचार महादेव के त्रिपुंड में स्थित देवता व्यक्ति के अंदर करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Basil Pot: तुलसी के गमले पर अंकित ये चिह्न बना सकते हैं आपको रातों रात अमीर
तो ये था महादेव को लगाए जाने वाले त्रिपुंड का महत्त्व, इसका वैवाहिक जीवन से संबंध और इसे लगाने के लाभ व नियम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।