सोशल मीडिया लोगों के लिए ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जहां वो अपनी रोजाना रुटीन से लेकर अपने विचारों को भी खुलकर शेयर करते हैं। इसमें कई सारे कंटेंट ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिमाग पर सही और गलत दोनों तरह का असर डालते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आजकल हैरेसमेंट भी काफी होने लगी है। इसके माध्यम से कई बार यूजर्स तस्वीरों पर गलत कमेंट करता है, तो कई बार मैसेज करके परेशान करता है। यह एक तरह का साइबर क्राइम होता है। जिसे रोकना भी जरूरी है। यह आर्टिकल सोशल मीडिया के दुरुपयोग और हैरेसमेंट से खुद को बचाने के लिए हैं। इसमें हम आपको ऐसे 5 तरीके बताएंगे, जिससे महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं।
हैरेसमेंट के मामले कई सारे सामने आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हैरेसमेंट के मामले हर मिनट सामने आते हैं। जहां उन्हें गलत बातें और अपशब्द से हैरेस किया जाता है। यही नहीं कई सारे यूजर्स ऐसे होते हैं, जो तस्वीरों के जरिए उन्हें हैरेस करते हैं। इसी को सोशल मीडिया हैरेसमेंट कहते हैं। इसका असर सबसे ज्यादा मानसिक तौर पर पड़ता है। इससे परेशान होकर हम सोशल मीडिया से दूर हो जाते हैं, ताकि हैरेसमेंट की बात को छिपाई जा सके। लेकिन अब आपको इसकी जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको कुछ तरीकों को अपनाने की जरूरत है।
सोशल मीडिया उत्पीड़न को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को ऑन करें। इसे आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर फोन में भी ऑन करने की जरूरत है। इससे बिना आपकी परमिशन के न ही आपकी प्रोफाइल को ओपन कर पाएगा। साथ ही, कोई आपके कमेंट बॉक्स पर कार आपको अपशब्द बोल पाएगा। ऐसी सेटिंग आपको अब सारे ऐप में मिल जाएगी। इससे आप सोशल मीडिया हैरेसमेंट से सुरक्षित रह पाएंगी।
सोशल मीडिया हैरेमेंट का असर सबसे ज्यादा हमारे दिमाग पर पड़ता है। इसी वजह से कई सारे मामले ऐसे आते हैं, जिस पर महिलाएं परिवार की इज्जत बचाने के अकाउंट को डिलीट कर देते हैं। लेकिन क्या आपको लगता है कि अकाउंट डिलीट करके आप सोशल मीडिया हैरेसमेंट से बच जाएंगी। ऐसा हर बार जरूरी नहीं है। इसके लिए आपको सामने वाले व्यक्ति की बातों को रिकॉर्ड करना शुरू कर देना है। यह समय आने पर सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिसकी मदद से गुनहगारों को सजा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: Women Safety Apps: हर महिला के फोन में जरूर होने चाहिए ये 5 एप्स, नहीं होगा अनसेफ या अकेलेपन का अहसास
कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां हम जैसे लोग हैरेसमेंट को रोकने के लिए अपना अकाउंट बंद कर देते हैं। ऐसे में वह व्यक्ति हमें किसी और तरीके से हैरेस करने की कोशिश करता है। ऐसी स्थिति में मामले और ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में अपना अकाउंट बंद करने की बजाए आपको उस व्यक्ति को ब्लॉक करना चाहिए। बस कुछ ही क्लिक के साथ, हैरेसमेंट करने वाले को ब्लॉक करने से आपके अकाउंट की गतिविधि तक उनकी पहुंच तुरंत रुक सकती है। इसके बाद वो दोबारा आपके अकाउंट को नहीं देख पाएगा।
किसी भी जल्दबाजी में फैसला लेने से पहले आगे बढ़ने के तरीके के बारे में एक बार वकील से जरूर सलाह लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्थिति में कई बार हम जल्दबाजी में गलत फैसला ले लेते हैं। इसकी वजह से परिस्थिति पूरी तरह से बदल जाती है। ऐसे में आपको वकील की सलाह लेना जरूरी है। वह सारी चीजों को ढूंढने के बाद इस मामले में कार्रवाई करेगा। इसमें वो आपकी तरफ से हैरेसमेंट करने वाले व्यक्ति पर मानहानि का मुकदमा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: पहले सोशल मीडिया पर मुलाकात.. घंटों बातचीत और फिर... देश की ये भयानक घटनाएं बताती हैं ऑनलाइन फ्रेंडशिप की कहानी
अक्सर ऐसा देखा गया है कि महिलाएं के खिलाफ होने वाले सोशल मीडिया हैरेसमेंट पर सवाल उठाने वाले बहुत कम होते हैं। उससे ज्यादा वह लोग होते हैं, जो उसे ही समझाते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में आपको अपने लिए खड़ा होना है और इस मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज जरूर करवाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि साइबर बुलिंग आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। इससे बेहतर है कि आप सारे सबूतों के साथ जाकर अपनी कंप्लेंट दर्ज करवाएंग। इससे आप समय रहते उस व्यक्ति को सजा दिला पाएंगी।
आज की ऑनलाइन दुनिया में हर दिन ऐसे केस सामने आते हैं। कई सारे लोग तो प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करके लड़कियों को डराते हैं। इसी डर का सामना करने के लिए आपको खुद खड़ा होना पड़ेगा, ताकि इस अपराध के लिए आवाज उठाई जा सके। साथ ही, महिलाओं पर हो रहे हैरेसमेंट को रोक सके।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।