herzindagi
 horrible cases where woman raped by social media friend

पहले सोशल मीडिया पर मुलाकात.. घंटों बातचीत और फिर... देश की ये भयानक घटनाएं बताती हैं ऑनलाइन फ्रेंडशिप की कहानी

आज के समय में इंसानों की हैवानियत को देखने के बाद शायद शैतान भी शर्मिंदा हो जाएगा। क्योंकि आंखों के सामने हो रहे अत्याचारों पर भी लोग चुप-चाप मौन खड़े तमाशा देखते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-26, 17:40 IST

महिलाओं पर कब तक होते रहेंगे अत्याचार? शायद इसका जवाब हमें कभी नहीं मिल पाएगा। क्योंकि देश-विदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन ऊंची-ऊंची कुर्सियों पर बैठे नेता कुछ भी नहीं कर पा रहे। आखिर वह क्या कर सकते हैं? बड़े से बड़ा कानून भी इन हैवानों के अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। जब भी कभी किसी घर की बेटी अगवा होती है, तो लोग उसे रावण से तुलना करने लगते हैं।

लेकिन क्या आज के ये हैवान, रावण से तुलना करने के लायक हैं? वो रावण तो महान था, जिसने भले ही माता सीता का अपहरण किया, लेकिन इसके बावजूद उसकी कैद में माता महफूज थी। लेकिन अब ऐसा कैसे हो सकता है। क्या आपका मन इस बात को मानने को तैयार होगा कि अपहरण के बाद कोई महिला सही सलामत घर वापस लौट आएगी। हालात ऐसे हैं कि अगर बेटी लापता हो जाती हैं, तो मां-बाप का दिल इस चिंता में मरा जा रहा होता है कि वह अब जिंदा भी होगी के नहीं। 

ऐसा लग रहा है मानों, मॉडर्न जमाने के साथ बेटियों से अत्याचार का तरीका भी मॉडर्न हो गया है। हर दिन आपको कई केस देखने को मिलेंगे,  जिसमें कभी रिश्तेदार मासूम बच्चियों को डसता है, तो कभी दोस्त ही दोस्ती के रिश्ते पर कालिख फेर देते हैं। बेटियों से बस अत्याचार के नए-नए तरीके दिख रहे हैं, लेकिन इसमें कोई कमी नहीं देखी जा रही। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही ऑनलाइन फ्रेंडशिप की दर्दनाक सच्ची घटनाएं बताएंगे, जिसे जानने के बाद शायद आपका दोस्ती से भी भरोसा उठ जाएगा। इसमें अधिकतर केसिस इसी साल के हैं। 

जब लड़की को छोड़ दिया अंजान लड़कों के हाथों में

women rape case

ऑनलाइन दोस्ती का दर्दनाक अंजाम कैसा हो सकता है, इसका सबसा बड़ा उदाहरण आप यहां देख सकते हैं। इससे बुरा क्या होगा, जब एक नाबालिग लड़की को उसके ही दोस्त ने दूसरे लड़कों के हाथों में सौंप दिया। यह मामला 19 अगस्त का है, जब मध्यप्रदेश में एक नाबालिग लड़की अपने ऑनलाइन दोस्त से मिलने जा रही थी।

दोनों ने सड़क पर मिलने के बाद मंदिर जाने का फैसला किया। ऐसा लग रहा था मानों दरिंदा आरोपी पहले ही पूरी तैयारी करके आया था। मंदिर जाने से पहले ही उसने बाइक खेतों की तरफ मोड़ दी। वहां पहले से ही उसके दोस्त खड़े थे और बारी-बारी से 3 दोस्तों ने उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। आखिर महिलाओं पर अत्याचार के मामले कब खत्म होंगे, यह सवाल क्यों थमता नहीं। 

More For You

इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर कॉमेंट, मैसेज और कॉल के थ्रू हो रहे हैं हैरेस्ड, तो इन कानूनी तरीकों से करें बचाव  

 

दोस्ती, प्यार का इजहार, धमकी और फिर……

 cases rape

राजस्थान के डीग जिले में एक महिला का अपने ही दोस्त पर भरोसा करना, एक बुरे अंजाम का नतीजा बना। पिछले साल की इस घटना के बाद शायद दोस्ती पर भी भरोसा नहीं किया जा सकेगा। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने और घर का पता लगाने के बाद युवक महिला के पीछे इस कदर पड़ गया कि उसके घर तक पहुंच गया। मिलने की जिद इस कदर थी कि महिला के मना करने के बाद वह उसे सुसाइड करने की धमकी देने लगा। घबराई महिला घर से बाहर निकली और ऑनलाइन दोस्त से मिलने बाहर आ गई।

रात के बस 9 - 10 बज रहे थे। इसके बाद युवक जिद कर महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ एक दुकान पर ले गया। यहां पहले से ही 4 दरिंदे मौजूद थे। अब अकेली महिला कैसे अपनी जान बचाती। दुकान के अंदर महिला के साथ गैंगरेप किया। 

इसे भी पढ़ें: घर पर पति ने मारा हो या फिर रेप हो जाए...समाज का एक लड़की के प्रति रवैया ही देता है महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा

नशे की हालत में दोस्त से गैंगरेप फिर महिला के साथ ….

Horrible Murder Cases

हरियाणा के कैथल में जनवरी 2023 में 32 साल की महिला से गैंगरेप का ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए थे। कैथल पुलिस की जांच में यह भी बात निकलकर सामने आई थी कि महिला मित्र के साथ गैंगरेप के बाद 6 दोस्तों ने पहले उसे शराब पिलाई फिर गैंगरेप किया।

हैवानियत के हदें पार करने वाले ये दोस्त इतने पर ही नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने महिला के सिर पर पत्थर मारा और खाली  खंडहर मकान में जिंदा तड़पते हुए छोड़ गए। दर्द से तड़पती महिला तब भी जिंदा थी, लेकिन आखिर खाली घर में कब तक सांसे चलती। कुछ ही घंटों में महिला की सांसे थम गई।  

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।