How to Use an Air Cooler With Humidity Control: मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी भीषण गर्मी होती है, तो कभी हल्की-फुल्की बारिश होने लगती है। ऐसे में उमस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। उमस के कारण कमरे में बैठ पाना भी मुश्किल हो जाता है। कूलर चलाने से उमस और भी ज्यादा बढ़ जाती है। तापमान बढ़ने से ना घर के अंदर चैन है और ना ही बाहर। इस मौसम में अक्सर कूलर की उमस बढ़ जाती है। महसूस ही नहीं होता कि कूलर चल भी रहा है या नहीं?
मानसून और गर्मियों में कूलर से उमस और चिपचिपाहट काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इससे कमरे में बैठने पर घुटन भी होने लगती है। अगर आप भी कूलर से पैदा होने वाली उमस से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताएंगे, जिससे कूलर चलाने के बाद होने वाली उमस को कम किया जा सकता है। आइए जानें, कूलर से होने वाली उमस को कैसे कम करें?
यह भी देखें- चिपचिपाहट और उमस ने कर रखा है परेशान, फटाफट करें ये पांच काम
अगर आपके घर में रूम कूलर या आउटडोर कूलर लगा है, तो आपको बारिश और गर्मी के मौसम में उमस की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको उमस कम करने के लिए 2 पंखों वाला हैक ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको कूलर के साथ कमरे में एक सीलिंग फैन और एग्जॉस्ट फैन लगा लें। एग्जॉस्ट फैन की मदद से कमरे में मौजूद ह्यूमिडिटी कम होती है। इसके साथ ही आपको सीलिंग फैन भी चलाना है। कोशिश करें अगर कमरे में कोई खिड़की है, तो उसे थोड़ा-सा खुला रखें। इससे उमस और चिपचिपापन कम होगा।
अगर आप उमस भरे मौसम में कूलर यूज करते हैं, तो आपको उसकी पानी की मोटर को बंद करके ही चलाना चाहिए। कूलर की मोटर चलाने से हवा में नमी बढ़ जाती है। इस वजह से उमस और चिपचिपापन महसूस होता है। इस ट्रिक से भी आपको काफी राहत मिल सकती है।
यह भी देखें- कूलर की हवा से कमरे में नहीं होगी उमस, बस चलाने से पहले फॉलो करें ये 3 हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।