How to make your home look Expensive: क्या आप अपने घर को कम बजट में आलीशान लुक देना चाहती है, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि यह कैसे होगा और रॉयल लुक देने के आइडियाज के बारे में खोज रही हैं। हालांकि बाजार में आपको तमाम डेकोरेशन सामान मिल जाएंगे, जो आपके घर को बेहतरीन लुक दे सकते हैं।
हम सभी जब कभी बाजार आते हैं और हमें कोई सजावट का समान अच्छा लगता है, तो ले आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि बिना सोचे-समझें सामान खरीदने से हमारा बजट खराब हो जाता है। इस लेख में आज हम आपको अंडर बजट में रहते हुए घर को रॉयल लुक देने के कुछ आइडियाज बताने जा रहे हैं।
त्योहार के मौके पर अक्सर हम सभी अपने घर की पुताई करवाते हैं। इस दौरान आप टेक्सचर पेंटिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें, यह पेंट आपके घर के माहौल को सुंदर बनाने में मदद करता है। इसमें आपको अलग-अलग रंग, पैटर्न और डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।
घर को रॉयल लुक देने के लिए आप कमरे और विंडो के पास लंबे पर्दे लगवाएं। छत से फर्श तक के पर्दे देखने में बेहद ही आकर्षक लगते हैं। डबल लेयर वाले पर्दों के साथ विपरीत रंग के ड्रेप्स लगा सकती हैं। साथ ही विंडो और मेन-डोर के लिए पेस्टल और ट्रांसपेरेंट कर्टन का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें-कम खर्च में घर को बना सकते हैं आलीशान, इन टिप्स को फॉलो करके छलकेगी अमीरी
लैंप शेड आपके घर को रॉयल लुक देने का काम करता है। बता दें अगर सही तरीके से इसे रखा जाए, तो सिंपल सा दिखने वाला रूम में भी चार-चांद लग जाएगा। आप लैंपशेड को साइड टेबल या अपने कमरे के किसी कोने में लगे फ्लोटिंग शेल्फ पर रखें। अगर शेड काफी बड़ा है, तो कोशिश करें कि इसे बेड के बगल में रखें।
वॉल को सजाने के लिए आप थ्री सेट वाले प्लेट डेकोर सेट या पेंटिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके घर को रॉयल लुक देने के साथ आपके लिए बजट फ्रेंडली भी साबित हो सकता है। बाजार में आपको कई तरह की वॉल प्लेट्स मिल जाएंगी।
घर को सजाने के लिए हमेशा कुछ चुनिंदा चीजों का इस्तेमाल करें। आपको बाजार में सिंपल और सुंदर फ्रेम मिरर मिल जाएंगे। आप इनमें से किसी भी ट्रेंडी मिरर को सिलेक्ट कर सकती हैं और इसे लिविंग रूम में लगा सकती हैं।
घर के हॉल या लिविंग रूम के किसी एक कोने में एक छोटी सी मिनी लाइब्रेरी बना सकती हैं। यह आपके घर को बिना ज्यादा पैसे के सुंदर बना सकती हैं। इसके लिए ट्रांसपेरेंट या फ्लोटिंग शेल्फ लगाकर एक छोटी लाइब्रेरी बना सकते हैं। लुक को बढ़ाने के लिए बीच में कुछ पौधे और क्रिस्टल लगवाएं। साथ ही आप अपने घर के कोने पर इनडोर प्लांट, सुगंधित मोमबत्तियां और एलईडी बल्ब लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-त्योहार के मौके पर घर सजाने के लिए कर रही हैं डेकोरेशन आइटम की खरीददारी, तो इन बातों का रखें खास ख्याल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।