अक्टूबर माह में आपके साथ क्या होने वाला है यदि आप जानना चाहते हैं तो आपको एक बार ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री द्वारा बताए इस भविष्य फल को जरूरी पढ़ना चाहिए।
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ )
मेष राशि के जातकों को इस माह किसी नई दिशा में पूंजी निवेश करने का मौका मिलेगा। आपका मन अपने पारंपरिक दायित्वों की पूर्ति करने में रमा रहेगा। अक्टूबर के पूरे महिने आपके मन में सुख की अनुभूति रहेगी। हो सकता है कि आपको इस माह अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़े।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 5
उपाय: लाल कपड़े में सौंफ बांधकर बेडरूम में रखें।
इसे जरूर पढ़ें: Numerology: अपने Birthday Month से जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी
वृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं )
वृष्भ राशि के लोगों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा रहेगा। उनका मन बड़ों के प्यार मिलने प्रसन्न रहेगा। मगर, किसी जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराशा होगा। इस माह आपकी शासन-सत्ता के लोगों से निकटता बढ़ेगी। अगर आप स्टूडेंट हैं तो शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। पंडित जी से जानिए कि ‘मोती’ आपके लिए शुभ है या अशुभ
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 4
उपाय : पार्वती जी को प्रणाम करें।
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा )
अगर आपकी राशि मिथुन है तो इस माह आपका मन भावनात्मकता से प्रभावित रहेगा। आप जिस काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं और इससे आपका मन परेशान रहेगा। वहीं व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा और भी निखरेगी। लोग आपकी प्रतिभा की तारीफ करेंगे। आपको इस माह अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी होगा।ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री से जानें आपके हस्ताक्षर से कैसे सुधर सकती हैं आपकी सेहत
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4
उपाय: किसी पेड़ के नीचे 1 रोटी रख दें।
इसे जरूर पढ़ें: जानिए किस दिन कितनी मात्रा में इन 7 ड्राई फ्रूट को खाने से मिलेगी अच्छी सेहत
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो )
इस माह आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिनमें आपका मन दुविधाग्रस्त रहेगा। अगर आप राजकीय कर्मचारी हैं तो इस माह नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। आपको सबसे पहले आलस्य का त्याग देना चाहिए। आपके किसी बहुत करीबी को कोई कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 8
उपाय: किसी भी महिला या लड़की का दिल न दुखाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू )
आपके लिए यह माह अच्छा साबित होगा। पैसे कमाने के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं नए कार्यों में आप पूंजी निवेश भी कर सकती हैं। हो सकता है कि निवेश करने में आपको मुसीबतों का सामना करना पड़े। मगर इस माह आपको व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ सकती हैं। आपके परिवार में सभी लोग सुखी रहेंगे।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 3
उपाय : सूर्यदेव को नमस्कार करें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो )
इस माह आपका मन पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में लगा रहेगा। आप गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें। यही आपके लिए अच्छा रहेगा। वैसे इस माह अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।बर्थ ईयर की आखरी संख्या बताएगी आपकी पर्सनालिटी
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1
उपाय : अपने प्लान या राज की बात किसी से शेयर न करें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती )
इस माह आप मन किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेगा। मौसम के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग व स्नेह मिलेगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थितियां बनेंगी।
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 5
उपाय : मोगरा, ट्यूलिप या किसी फूल की खुशबू वाला परफ्यूम यूज करें।पैसों की तंगी दूर करने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें ‘मोर पंख’
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य )
यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो जान लें कि यदि कुछ महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं तो उसमें आपका बचकाना स्वभाव आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। यदि कोई कार्य जरूरी है तो उसे समय से पूरा करना ही बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 3
उपाय : साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को चटपटी चीज खिलाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे )
इस माह आपके घर में कुछ तनाव का वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा। मगर यदि आप रोजगार में हैं तो इस क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ साधनाभाव की अनुभूति होगी।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 6
उपाय : विष्णु भगवान के मंदिर पीला फूल चढ़ाएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी )
इस माह आपके दाम्पत्य जीवन मधुरता आएगी। आपको आलस्य का त्याग करना चाहिए।जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। यदि आप परिश्रम करेंगे तो आपको धन की प्राप्ती भी होगी। जीविका क्षेत्र में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे।
शुभ रंग : खाकी
शुभ अंक : 5
उपाय : तिल खा कर घर से निकलें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा )
अगर आप कुछ नई योजनाएं बना रही हैं तो इसमें आपको सकारात्मकता महसूस होगी। आपको राजनीति से जुड़े लोगों से बहुत लाभ मिलेगा। अगर आप शासन-सत्ता से जुड़े हैं तो आपको मान-सम्मान व उपहार का लाभ प्राप्त होगा।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 1
उपाय : काले मोजे न पहनें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची )
मीन राशि के जातकों के लिए इस माह प्रशासनिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। पूरे माह आपका मन खुश रहेगा। आप नए कार्यो को करने में उत्साहित रहेंगी। आपको आपके परिजनों का साथ मिलेगा। आपको किसी कार्य में बड़ी सफलता भी हासिल होगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4
उपाय : किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों