वर्ष 2019 का आखरी महीना चल रहा है। जी हां, हम दिसंबर में प्रवेश करने जा रहे हैं और इस माह आपकी राशि में क्या विशेष है यह जाननें के लिए अगर आप उत्सुक हैं तो आपको ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री का यह प्रिडिक्शन जरूर पढ़ना चाहिए।
इसे जरूर पढ़े: घर में सही दिशा में रखें तुलसी का पौधा सदा बनी रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा
मेष
दिसंबर का महिना मेष राशिवालों के लिए बहुत ही शुभ होगा। खासतौर पर जो शादीशुदा है उनके लिए दिसंबर का महिना शुभ समाचार लेकर आएगा। दिसंबर में सभी कुछ आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी अपना कार्य करेंगे मगर उसमें विफल होंगे। हां हो सकता है कि आप मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान रहें। हो सकता है कि आप इस महीने कोई नया वाहन खरीदें। आप अचानक यात्रा भी कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार वालों से आपके संबंध भी मधुर रहेंगे।
इसे जरूर पढ़े: Vastu Tips: मन की शांति और धन प्राप्ती के लिए लौंग से करें ये उपाय
वृषभ
अगर आपकी राशि वृष है तो आपको बता दें कि महीने की शुरुआत में आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या से जूझना पड़ सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो हो सकता है कि प्रॉपर्टी को लेकर आपकी वाइफ से भी आपकी लड़ाई हो जाए। आपको अपने ही परिवार में बूढ़े लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। अपने पैर का थोड़ा ध्यान रखें। हो सकता है कि आपके पैर में मोच आ जाए। बेशक आपकी आय सीमित हो मगर आपको इस माह धन से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होगी। महीने के अंतिम भाग में कुछ बिगड़े कार्यो में सुधार होगा तथा धन का भी लाभ होगा।अपने Birthday Month से जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना पराक्रम और उत्साह से भरा हुआ होगा। आपके परिवार में शुभ कार्य होंगे। अगर आपकी कोई योजना है तो उसे किसी को न बताएं। अनजान लोगों से उपहार न लें और वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। आप का स्वास्थ्य खराब हो सकता है कोशिश करें कि घर का ही खाना खाएं। नई नौकरी का योग बन रहा है। पंडित जी से जानिए कि ‘मोती’ आपके लिए शुभ है या अशुभ
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस माह सावधान रहना चाहिए क्योंकि इस माह आपको मानसिक कलेशा झेलना पड़ रहा है। जल्दबाजी में कोई फैसला आपको हानि पहुंचा सकता है। अपने भाई और मित्र से सावधान रहें। इनसे आपको नुकसान पहुंच सकता है। अपने खर्चों पर लगाम कसें। आपके परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। महीना के अंतिम सप्ताह में पारिवारिक उलझने बढ़ सकती है। यदि शेयर का कारोबार करते है तो इस समय सोच-समझकर खरीद-बिक्री करें।
सिंह
सिंह राशि वालों को इस महीने कोई नया कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। आपकी आय भी बढ़ेगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको तरक्की मिल सकती है। इस राशि के लोगों को शेयर मार्केट में सोच समझ कर पैसा लगाना चाहिए। हो सकता है कि इस माह आप जहां रह रही हैं वहां से आपको कहीं और शिफ्ट होना पड़े। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बिगड़े कार्यो में सुधार होगा। क्रोध बनते कार्य बिगाड़ सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना ढेर सारे खर्चों के साथ आ रहा है। इस माह आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको बहुत सारी बातों में क्रोध आ सकता है मगर उसे नियंत्रण में रखें। अगर आप पैसा कहीं निवेश कर रही हैं तो सोच समझ कर करें। आपका कार्यक्षेत्र में वर्चस्व रहेगा और ढेर सारी सफलताएं मिलेगी। आप अपनी संतान के सुख के लिए पैसे खर्च कर सकती हैं। आपकी आंखों की सेहत पर भी असर हो सकता है।
तुला
अगर आपकी राशि तुला है तो इस माह आपके सारे कार्य अपनी गति से चलते रहेंगे। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं यात्राएं लाभदायक रहेंगी। धन का आगमन बना रहेगा। लड़ाई-झगडे से बचे नहीं तो जेल तक जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस महीने खर्चों के मामले में सचेत रहना चाहिए। आप पर अचानक खर्चे आ सकते हैं। आपको इस माह कम लाभ मिलेगा। काम में आलस्य न करे अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप विशेष अवसर तथा उत्सव में जाना न भूले वहा जाने से मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस माह आपके दुर्घटना के योग हैं तो थोड़ा सावधान रहें।
धनु
धनु राशि है तो आपके लिए यह माह मिश्रित फल वाला ही रहेगा। आपको पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ के खराब होने की संभावनाए हैं। आपका आपके पार्टनर से अकारण क्लेश हो सकता है। रिश्तो में दरार आ सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। धन की प्राप्ति होती रहेगी। घर में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना है। भोग विलास के लिए अधिक उत्सुक होंगे। आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। भाई-बहन एवं मित्रो से मनमुटाव हो सकता है। किसी कार्य के लिए जमा पूंजी में से पैसे निकलने पड़ सकते हैं।मोबाईल के पैटर्न लॉक का नंबर बता सकता है आपकी पर्सनालिटी
मकर
मकर राशि वालों के लिए यह माह बहुत अच्छा नहीं है। इस माह आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बावजूद इसके आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। धनलाभ मिलेगा। अपने व्यवहार को थोड़ा सौम्य ही रखें वरना आप बड़ी मुसीबत में फंस सकती हैं। हो सकता है माह के अंत तक आपको कोई शुभ समाचार मिले।
कुम्भ
कुम्भ राशि वालों को इस माह बहुत परिश्रम करना होगा मगर उन्हें लाभ उतना नहीं मिलेगा। घरेलू उलझनों के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। आपको आपका बहुत ही नजदीकी मित्र धोखा दे सकता है बच कर रहें। इस माह आपका खर्च बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। आशा- निराशा के मिश्रित भाव आपके चहरे पर दिखाई देगें। साल का अंत बेहतर होगा।बर्थ ईयर की आखरी संख्या बताएगी आपकी पर्सनालिटी
मीन
मीन राशि के जातकों को इस माह शारीरिक परेशानी से जुझना पड़ सकता है। धन का निवेश सम्भलकर करें। किसी भी निवेश में आपको जितना लाभ दिखाई दे रहा है आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। धन लाभ के अवसर मिलेगें। पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विदेश जाने वाले लोगों के लिए आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। परिवार के सहयोग से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों