
Leo Horoscope Today, 28 February 2026: 28 फरवरी 2026 को चंद्रमा कर्क राशि में आपके द्वादश भाव में स्थित है। यह भाव त्याग, एकांत, विदेश, अस्पताल, गुप्त शत्रु, नींद और अवचेतन मन का प्रतिनिधित्व करता है। सिंह राशि स्वभाव से अग्नि तत्व प्रधान और बाहरी अभिव्यक्ति वाली राशि है, आज आप सामान्य से अधिक चुप रह सकती हैं। मन किसी अधूरे विषय, पुरानी घटना या किसी व्यक्ति की कही बात को बार-बार दोहरा सकता है।
प्रेम जीवन में आज दूरी या चुप्पी की स्थिति बन सकती है। विवाहित महिलाओं को लग सकता है कि जीवनसाथी आपको पूरी तरह समझ नहीं रहा, लेकिन समस्या सामने वाले की नहीं, अपेक्षाओं की है। आज आप अधिक सेंसिटिव होंगी, लेकिन उसे व्यक्त नहीं करेंगी। यह अंदरूनी दबाव पैदा कर सकता है। साफ और सीधी बात करना बेहतर रहेगा। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई पुराना संपर्क दोबारा एक्टिव हो सकता है। आज आकर्षण से ज्यादा आत्मसम्मान को प्राथमिकता दें।
उपाय: सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे एक दीपक जलाएं ।

कामकाज के क्षेत्र में आज बैकहैंड की एक्टिविटी में आप एक्टिव रहेंगी। किसी मीटिंग में आपकी बात सीधे सामने न आकर बाद में चर्चा का विषय बन सकती है। इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। यदि आप प्रशासन, राजनीति, नेतृत्व या पब्लिक डीलिंग में हैं तो आज लो-प्रोफाइल रहना रणनीतिक रूप से बेहतर है। आज हिडन कॉम्पिटिटर से सावधान रहें। किसी सहयोगी की चालाकी उजागर हो सकती है। आज लीडरशिप दिखाने की बजाय एनालिसिस करना अधिक लाभ देगा।
उपाय: अपने पर्स या बैग में एक छोटा सा तेजपत्ता रखें।
आर्थिक दृष्टि से आज अनदेखे खर्च सामने आ सकते हैं। किसी पुराने बिल, मेडिकल खर्च या ऑनलाइन ऑटो-डिडक्शन का पेमेंट निकल सकता है। किसी भी तरह के इन्वेस्टमेंट के लिए आज दिन अनुकूल नहीं है। विदेश या डिजिटल ट्रांजैक्शन में अतिरिक्त सावधानी रखें। यदि आप बिजनेस में हैं तो किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। नकद लेन-देन का हिसाब स्पष्ट रखें।
उपाय: काले तिल की एक मुट्ठी बहते जल में प्रवाहित करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज विशेष ध्यान दें पैरों के तलवे, एड़ी, नींद की गुणवत्ता, हार्मोनल संतुलन, ब्लड प्रेशर, आंखों की थकान और इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ सकता है। देर रात तक जागना मानसिक थकान देगा। पैरों में जलन या सूजन संभव है। तनाव सीधे हृदय गति पर असर डाल सकता है। पानी कम पीने से शरीर भारी महसूस होगा।
उपाय: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में फिटकरी का छोटा टुकड़ा डालकर पैरों को 7 मिनट डुबोकर रखें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।