अकेले रहने वालों को कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। बाहर से लेकर अंदर तक की हर एक चीज का ख्याल खुद ही रखना पड़ता है। क्योंकि अपनों से दूर एक नए जगह पर अकेले रहना आसान नहीं होता। क्योंकि कई बार ऐसा होता है जब घर में काम देखकर आपका मन घबरा जाता है और समझ नहीं आता कि इसे किस तरह से पूरा किया जाए। हालांकि अगर आप अपने साथ कुछ एप्लाइंसेस रखें तो चीजें और आसान हो जाएंगी। लेकिन इसके लिए बहुत सी चीज खरीदने की आवश्यकता नहीं है सिर्फ चार चीजों के जरिए रोजमर्रा के काम को आसानी से निपटा सकती हैं।
अगर आपको खाना बनाना पसंद है तो इस एप्लाइंसेस को अपने साथ जरूर रखें। सब्जी बनाते वक्त इसका अधिक इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि ज्यादातर सब्जियों में ग्रेवी होती हैं ऐसे में प्यूरी या फिर करी बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। हैंड ब्लेंडर के कारण आपको सब्जी बनाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा आप इसकी मदद से स्मूदी या फिर मिल्कशेक भी बना सकती हैं।
रसोई की सबसे उपयोगी और महत्वपूर्ण चीजों में से एक है फ्रिज। लेकिन अगर आप अकेले रहती हैं तो इसके लिए बड़ा फ्रिज के बजाय छोटा फ्रिज रखें। इससे आप न सिर्फ खाना वेस्ट होने से बचा सकती हैं, बल्कि कई खाद्य पदार्थों को कुछ दिन के लिए स्टोर भी कर सकती हैं। इससे खाना खराब नहीं होगा। मार्केट में अलग-अलग कीमत में फ्रिज उपलब्ध है ऐसे आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे खरीद सकती हैं। दूध, पानी , अंडे आदि चीजों को स्टोर करने के लिए मिनी फ्रिज पर्याप्त है।
इसे भी पढ़ें: नए घर में हो रही हैं शिफ्ट तो जरूर खरीदें यह फर्नीचर
कई बार अकेले रहने के कारण लोग खुद खाना नहीं बनाते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि खाना बनाने में न सिर्फ समय लग जाएगा बल्कि काम भी बढ़ सकता है। ऐसे में प्रॉपर खाना बनाने के बजाय सिर्फ चावल बनाना चाहती हैं तो इसके लिए राइस कूकर रख सकती हैं। आप इस कूकर में रखकर अपना बाकी काम आसानी से कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस दिवाली अपने छोटे किचन में सामान को ऐसे रखें व्यवस्थित
अन्य सामान की तरह इलेक्ट्रिक कैटल भी बहुत जरूरी है। तुरंत कॉफी, चाय या फिर नूडल बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट में इलेक्ट्रिक कैटल अलग-अलग साइज में और प्राइस में उपलब्ध है। ऐसे में अपने अनुसार साइज चेक कर इसे खरीद सकती हैं और आम दिनों में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।