होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा, खुशियों और सकारात्मकता का प्रतीक भी माना जाता है। रंगों का हमारे जीवन और भाग्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है, खासकर जब इन्हें ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए। प्रत्येक राशि का एक स्वाभाविक रंग होता है, जो उनके स्वभाव और ऊर्जा से मेल खाता है। अगर होली के पर्व के दिन आप अपनी राशि के अनुसार सही रंग के कपड़े पहनते हैं, तो यह न केवल आपके भाग्य को मजबूत कर सकता है, बल्कि रिश्तों में भी मिठास घोल सकता है।
ज्योतिष की मानें तो रंगों की शक्ति हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कुछ रंग जहां धन और सफलता को आकर्षित करते हैं, वहीं कुछ रंग मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। अगर आप होली के दिन अपनी राशि के अनुसार उपयुक्त रंग के कपड़े पहनते हैं, तो यह आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं कि इस साम होली पर आपको अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग पहनने चाहिए, जिससे आपका जीवन खुशियों और सौभाग्य से भर जाए।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, जिन्हें ऊर्जा और साहस का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के जातकों को होली के दिन लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उनकी सकारात्मक ऊर्जा में भी वृद्धि करता है। इसके साथ ही लाल रंग समृद्धि और उन्नति का प्रतीक भी माना जाता है। यदि मेष राशि के लोग होली के दिन इन्हीं रंगों के कपड़े पहनेंगे तो आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे और समृद्धि बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Holi Pitru Puja 2025: क्या होली पर होती है पितृ पूजा? जानें विधि और महत्व
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है, जो प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख-संपत्ति का कारक होता है। इस राशि के जातकों को होली पर सफेद या हल्का नीला रंग पहनने की सलाह दी जाती है। यह रंग उनके मन को शांति देता है और जीवन में स्थिरता लाने में मदद करता है। आप भी इन्हीं रंगों के कपड़े पहनें तो आपके लिए शुभ होगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है, जो बुद्धिमत्ता और संचार का कारक होता है। इस राशि के जातकों के लिए हरा और हल्का पीला रंग बेहद शुभ होगा। यह रंग उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगा और उनके विचारों में स्पष्टता लाएगा। अगर आपकी राशि भी मिथुन है तो आप होली के दिन इन्हों रंगों के कपड़े पहनें जिससे आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो मन, भावनाओं और शीतलता का प्रतीक हैं। इस राशि के जातकों को होली पर सिल्वर या दूधिया सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग उनके मन को शांति प्रदान करेंगे और जीवन में सकारात्मकता बढ़ाएंगे। आप यदि होली के दिन रंग खेलने में भी इन्हों रंगों का इस्तेमाल करें तो आपके लिए शुभ संकेत हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है, जो आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक होता है। इस राशि के जातकों को होली के दिन गोल्डन या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग उनकी ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है और किसी भी काम में सफलता दिला सकता है। अगर आप भी होली के दिन गोल्डन रंग के कपड़े पहनेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं, जो बुद्धि और तर्कशीलता के कारक माने जाते हैं। इस राशि के जातकों को होली के दिन कपड़ों के लिए हरा और फिरोजी रंग चुनना चाहिए। ये रंग आपको मानसिक शांति देंगे और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। यही नहीं इस रंग के कपड़े से आपके पारिवारिक जीवन में भी सौहार्द्र बना रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, यह प्रेम, सौंदर्य और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के जातकों को गुलाबी और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग उनके रिश्तों में मिठास घोलने में मदद करते हैं और सौभाग्य बनाए रखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Holi Kab Hai 2025: इस साल 14 या 15 कब मनाई जाएगी होली, यहां दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तिथि और महत्व
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है, जो शक्ति और दृढ़ निश्चय का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के लोगों को होली पर मैरून या गहरे लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उउन्हें करियर में सफलता दिलाने में भी मदद करता है। यही नहीं यदि आप लाल रंग के कपड़ों में होली खेलते हैं तो आपके रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहता है।
धनु राशि
धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह को माना जाता है, जो ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इस राशि के जातकों को होली के दिन पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग उनके भाग्य को मजबूत करेंगे और जीवन में खुशियां लाने में मदद करते हैं। यदि आप इन्हीं रंगों के कपड़ों में होली खेलते हैं तो आपको रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने में मदद मिलती है।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी शनि देव को माना जाता है, जिन्हें अनुशासन और मेहनत का प्रतीक कहा जाता है। यदि आप होली के दिन ग्रे रंग के कपड़े पहननेगी तो आपके जीवन में सदैव सौहार्द्र बना रहता है। यह रंग मकर राशि के लोगों को स्थिरता और सफलता दिलाने में मदद करेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव होते हैं, जो धैर्य और मेहनत के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को नीले और बैंगनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग आपकी राशि के लिए भाग्यशाली हो सकते हैं और जीवन में स्थिरता लाने में मदद करते हैं। यदि आप इन रंगों के कपड़ों में होली के रंग लगाते हैं तो आपके रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी गुरु ग्रह को माना जाता है जिन्हें ज्ञान और दया का प्रतीक कहा जाता है। इस राशि के जातकों को हल्के पीले और और गुलाबी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। यह रंग उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करता है और रिश्तों में मधुरता बनाए रखता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: Meta AI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों