(holi 2024 things should not buy according to astro) पंचांग के अनुसार होली का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस साल दिनांक 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है और इस दिन शुक्र और मंगल की युति भी होने जा रहा है। जिससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में होली के दिन कुछ ऐसी चीजें जो खरीदना अशुभ माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि होली के दिन क्या चीजें नहीं खरीदना चाहिए?
होली के दिन नए वस्त्र भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि इस दौरान चंद्र (चंद्र दोष उपाय) ग्रहण का साया है और इस दौरान नए वस्त्र खरीदने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए होली के दिन भूलकर भी नए वस्त्र न खरीदें।
ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दिन से ही नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। इसलिए इस दौरान अगर तिल खरीदा जाए, तो इससे अशुभ परिणाम मिल सकता है। वहीं अगर आप तिल खरीद रहे हैं, तो होलिका दहन से पहले काले तिल (काले तिल उपाय) खरीद लें।
इसे जरूर पढ़ें - Holi Kab Hai 2024: 24 या 25 मार्च कब है होली? यहां जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
होली के दिन अगर आप पूजन सामग्री खरीदने की सोच रहे हैं, तो भूलकर भी न खरीदें। इससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं और पूजा का शुभ फल भी नहीं मिलता है और मानसिक परेशानियां भी बढ़ सकती है। इसलिए इस दिन पूजन सामग्री न खरीदें।
इसे जरूर पढ़ें - Holi 2024: होली के दिन न करें ये गलतियां, उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
होली के दिन अग्नि तत्व से संबंधित कोई भी चीज खरीदने से बचना चाहिए। जैसे कि होली के दिन माचिस खरीदने से बचें। इससे ग्रह दोष उत्पन्न हो सकता है और आर्थिक स्थिति पर भी इसका अशुभ असर पड़ सकता है।
अगर आप भी होली के दिन खरीदारी करने की सोच रहें हैं, तो यहां बताए गए लेख के हिसाब से इन चीजों को खरीदने से बचें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।