Holi 2024 Kya Kare Kya Na Kare: फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन रंग, अबीर, गुलाल आदि से होली खेली जाती है। साथ ही, इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा का भी विधान है। होली का दिन जितना धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है उतना ही ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष विधान है। ऐसे में होली के दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए नहीं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि कौन से काम होली के दिन करना चाहिए और कौन से काम करने से बचना चाहिए।
होली के दिन भूल से भी घर को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर को खाली छोड़ने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर जाती है और घर में संकटों का तांता लग जाता है। घर में होली के दिन कोई होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?
होली के दिन घर में अंधेरा नहीं करना चाहिए। अगर आप होली खेलने कहीं बाहर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि घर में रौशनी करके जाएं और घर में कोई न कोई व्यक्ति अवश्य रुके, नहीं तो इससे मां लक्ष्मी रूठ कर घर से चली जाती हैं।
होली के दिन सबसे पहले गुलाल या रंग श्री राधा रानी और श्री कृष्ण के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद ही किसी को गुलाल लगाएं। ऐसा माना जाता है बिना श्री राधा कृष्ण के चरणों में गुलाल लगाए होली की शुरुआत करना अशुभ होता है।
यह भी पढ़ें: Holi Kab Hai 2024: 24 या 25 मार्च कब है होली? यहां जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
होली के दिन श्री कृष्ण कृपा कटाक्ष स्तोत्र और श्री राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्र का पाठ करना अत्यधिक शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन इन दोनों स्तोत्रों का पाठ करने से जीवन की सारी विपदाएं और दुख नष्ट हो जाते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर होली के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।