herzindagi
angad bedi said this for ex nora fatehi main

नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने एक्स गर्लफ्रेंड नोरा फतेही के बारे में क्या कहा, जानिए

नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में कही ऐसी बात, जिसे सुनकर हर महिला करेगी उनका सम्मान। जानें उन्होंने क्या कहा।
Editorial
Updated:- 2019-09-17, 14:49 IST

रिलेशनशिप की डोर बहुत नाजुक होती है। कई बार बहुत छोटी-छोटी चीजों की वजह से बात बिगड़ जाती है, तो कई बार लाइफ में बड़े-बड़े तूफान आने के बाद भी रिलेशनशिप मजबूत बनी रहती है। चाहें आम महिलाएं हों या सेलेब्रिटी, रिलेशनशिप में अमूमन सभी महिलाएं खट्टे-मीठे अनुभवों का अहसास करती हैं। अगर नोरा फतेही की बात करें तो वह अपने डांस और आइटम नंबर्स के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन रिलेशनशिप में मामले में वह इतनी लकी नहीं रही। अंगद बेदी के साथ रिलेशनशिप को लेकर वह काफी संजीदा थीं, लेकिन उनसे ब्रेकअप होने और अंगद बेदी की नेहा धूपिया से शादी होने के बाद उन्हें नॉर्मल लाइफ की तरफ लौटने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

इसे जरूर पढ़ें: I love You कहने के बजाय इन खूबसूरत तरीकों से करें अपने प्यार का इजहार

फिलहाल नोरा फतेही बॉलीवुड में काफी अच्छा कर रही हैं। मॉडलिंग, एक्टिंग और सिंगिग में माहिर नोरा फतेही ने दिलबर-दिलबर और कमरिया जैसे गानों के साथ फैन्स के दिल में जगह बना ली। बिग बॉस सीजन 9 में भी नोरा फतेही नजर आईं थीं और अपनी मौजूदगी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। नोरा फतेही और अंगद बेदी जिस समय साथ में थे, तब इनकी रिलेशनशिप को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। जब इनका ब्रेकअप हुआ तो फैन्स को काफी हैरानी भी हुई। ब्रेकअप के बाद अंगद बेदी ने नोरा फतेही के बारे में लंबे वक्त तक खामोश बने रहे, लेकिन अब उन्होंने नोरा फतेही के बारे में कुछ ऐसा कहा है, जो उनकी संजीदगी को बयां करता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

Aayyy bust down #pepeta style with @melvinlouis ! 🇲🇦🇹🇿🇮🇳 Check out full video on his channel and dont forget to check out the official #pepeta music video on my channel 😉 💖 link in bio Singers @rayvanny @norafatehi Music by @tizafmohcine @s2kizzy Song 🎵 Pepeta

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) onSep 12, 2019 at 1:06am PDT

इसे जरूर पढ़ें: नोरा फतेही के पिंक हॉट लुक का जलवा है निराला

nora fatehi with angad bedi inside

मीडिया में आई खबरों के अनुसार नोरा फतेरी ने कुछ वक्त पहले अंगद बेदी पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने नेहा धूपिया से इसलिए शादी की क्योंकि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। मुमकिन है कि नोरा फतेही ने गुस्से और झुंझलाहट में यह बात कही हो, लेकिन अंगद बेदी ने इस पर अपनी तरफ से बहुत नपी-तुली बात कही है। 

 

फिलहाल अंगद बेदी नेहा धूपिया के साथ अपनी मैरिटल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, 'मुझे लगते है कि हर चीज की गरिमा होती है। कई रिलेशनशिप चल जाती हैं तो कई नहीं चल पातीं। देखा जाए तो आप अपने रिश्ते को चलाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। अगर ऐसे मुमकिन हो पाता है तो बहुत अच्छी बात है और अगर नहीं होता तो ये दुर्भाग्यपूर्ण होता है। अगर मैं अपनी पिछली रिलेशनशिप की बात करूं तो वह (नोरा फतेरी ) बहुत अच्छी लड़की हैं और वह काफी शानदार काम कर रही हैं। 

 

 

इसके साथ ही अंगद ने ये भी कहा, 'यह वक्त उनकी स्टारडम का है, जिसके बाद परिवार का समय आएगा। बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें आप चुनौती नहीं दे सकते, बस स्वीकार कर सकते हैं। हमारे रिश्ते में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक कलाकार होने के नाते हमें एक-दूसरे की रेसपेक्ट करनी चाहिए। खामोशी में भी एक रेसपेक्ट होती है। हर कोई मुश्किल दौर से गुजरता है और यह हमें बेहतर इंसान बनाता है, जो बहुत जरूरी है। अंगद बेदी ने नोरा फतेही के बारे में अच्छी बातें ही कहीं हैं और जिस गरिमामयी तरीके से उन्होंने रिलेशनशिप का सम्मान करने की बात कही है, उससे इंस्पिरेशन ली जा सकती है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।