घर के अंदर इन 7 हानिकारक पौधों को रखने से बचें, होगा नुकसान

घर में पौधे लगाना अच्‍छा माना जाता है, लेकिन इन हानिकारक पौधों को लगाने से बच्‍चों और पालतू जानवरों को नुकसान हो सकता है।  

harmful plants

घर पर जड़ी-बूटियों, फूलों और फल देने वाले गमलों के साथ अपने छोटे से बगीचे को उगाना एक शौक बन गया है, खासकर जब से पिछले साल लॉकडाउन शुरू हुआ था। उनकी देखभाल और पालन-पोषण करना एक ऐसी एक्टिविटी बन गई है, जो आपको खुश रखती है, डिप्रेशन से दूर रखती है और पौधे आपको प्रिय हो जाते हैं।

हालांकि, कुछ पौधे किस्में ऐसी हैं जिन्हें घर पर नहीं उगाना चाहिए क्योंकि वे आपके, आपके बच्चों और पालतू जानवरों के लिए बहुत असुरक्षित हैं। यहां उनमें से कुछ हैं, जिनमें कई लोग निवेश करते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आइए ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जानें, जो घर पर लगाने से आपको बचना चाहिए।

सकुलेंट्स

Succulents harmful plant

कम रखरखाव के कारण ये पौधे काफी फेमस हो गए हैं। हालांकि, इनसे माइलबग्स से संक्रमित होने का खतरा हो सकता है। यह छोटे कीड़े होते हैं जो कुछ ही समय में अन्य पौधों में फैल जाते हैं और उनसे निपटना बहुत कठिन होता है।

इसे जरूर पढ़ें:वास्‍तु के हिसाब से घर में लगाएंगी ये पौधे तो होगा धन लाभ और आएगी खुशियां

एरेका पाम्स

पाम्स बहुत अच्छे लगते हैं और सुखद वाइब्स देते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि वह मकड़ी के घुन का घर हैं? ये पौधे महंगे होते हैं और कीट चुम्बक होते हैं जो धीरे-धीरे पत्तियों को खा जाते हैं और इनसे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है।

डंब केन

dumb cane harmful plants

यह अनोखा पौधा उस घर में नहीं होना चाहिए जहां पालतू जानवर हों। आपको लग रहा होगा क्यों? इसमें कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल होते हैं जो मुंह में जलन और यहां तक कि मौत तक गंभीर सूजन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, इसकी पत्तियों में जो रस पाया जाता है, उसके निगल लेने पर गला सुन्न हो जाता है और बोलने मे दिक्कत आने लगती है।

पोथोस

यह पौधा इंसानों और पालतू जानवरों के लिए हानिकारक है। मनुष्यों में, यह दस्त, उल्टी और जलन पैदा कर सकता है। पालतू जानवरों में, यह उनका दम घोंट सकता है, सूजन पैदा कर सकता है और मृत्यु का कारण भी बन सकता है।

बोनसाई

bonsai harmful plants

बोनसाई दिखने में तो खूबसूरत हैं लेकिन साथ ही ये कई तरह की एलर्जी के भी वाहक होते हैं। इसके अलावा, यदि आप उन्हें पानी दे रहे हैं, लेकिन पर्याप्त सावधानी नहीं बरत रहे हैं, तो उनकी चुभन आपको चकत्ते दे सकती है।

जेड

इस खूबसूरत पौधे को घर पर लगाना सभी पसंद करते हैं। लेकिन अगर निगल लिया जाए तो यह पौधा काफी घातक हो सकता है। यह डिप्रेशन का कारण बन सकता है और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, यह गैस्ट्रिक संकट और दिल की धड़कन की अनियमितता का कारण बन सकता है।

एलीफैंट ईयर

elephant ear harmful plants

इस पौधे के हरे रंग के बेहद बड़े पत्ते घर के किसी कॉर्नर को अलग ही रंगत प्रदान करते हैं। ये सबसे खूबसूरत ट्रॉपिकल प्‍लांट में से एक है। एलीफैंट ईयर पर आपको तभी खर्च करना चाहिए, जब आपके घर में पालतू जानवर न हो। वह उनके लिए बहुत जहरीले होते हैं क्योंकि वह सूजन पैदा कर सकते हैं, जीभ और मुंह को जला सकते हैं और अगर वे गलती से निगल लिए जाए हैं, तो जानवर को उल्टी हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:पुदीने, तुलसी से लेकर खूबसूरत गुलाब तक, घर में आसानी से उगाएं ये 21 तरह के पौधे

इस बात का ध्‍यान रखें कि आप जो पौधे घर पर लगाने की योजाना बना रही हैं, उनके बारे में आपको अच्‍छी जानकारी हो। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। पौधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए HerZindagi से जुड़ी रहें।

Recommended Video

Image Credit: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP