क्या आपने भी घर में pet पाला हुआ है? अगर हां, तो यकीनन आप उसकी कई जिम्मेदारियां उठाते होंगे। यूं तो कई लोग कैट, बर्ड, खरगोश या फिश पालकर अपने इस शौक को पूरा करते हैं लेकिन, ज्यादातर लोग डॉग पालना पसंद करते हैं। पालतू जानवरों के खाने का ध्यान रखना सभी के लिए एक आम बात है। अमूमन देखने में आता है कि घर के लोग जो खाते हैं उसी में से अपने पालतू जानवर को खिला देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे फूड्स है जिन्हें पालतू जानवरों को भूल के भी नहीं खिलाना चाहिए। कुछ भी खिला देने से कई बार ये बीमार भी पड़ जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका pet बीमार ना पड़े तो भूल के भी ये चीजे उन्हें ना खिलाएं-
आप कभी भी भूल के अपने पालतू जानवर को लहसुन और प्याज नहीं खिलाएं। लहसुन में ऐसे कई पदार्थ मौजूद रहते हैं जो आपके पालतू जानवर को बीमार कर सकते हैं। इन दोनों में थायोसल्फेट पदार्थ होता जो कुतों को नुकसान पहुंचा सकता है। थायोसल्फे पालतू जानवरों के पाचन तंत्र पर असर करता है जिसके चलते वो बीमार पड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर में Pet रखकर ऐसे बनाएं अपने बच्चों को हेल्दी
वैसे तो एवोकाडो इंसान के लिए अच्छा आहार माना जाता है, लेकिन इसे पालतू जानवरों के लिए सही नहीं माना जाता है। एवोकाडो में मिलने वाला पोषक तत्व कुत्तों और अन्य पालतू जानवर के आंतों के लिए सही नहीं माना जाता। अगर आप भी अपने पालतू जानवर को एवोकाडो खिला रहे हैं तो आज से इसे बंद कर दें। (घर में हैं छोटे बच्चे, तो जरूर पालें Pets)
अक्सर हम और आप जब चॉकलेट खाते हैं तो अपने पालतू जानवर को भी चॉकलेट खाने के लिए दे देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अमूमन चॉकलेट जानवरों के दांत में फस जाता है जिसके चलते जानवरों में दांत सम्बन्धी समस्या हो जाती है। कई चॉकलेट को बनाने में कई तरह के रासायनिक केमिकल का भी इस्तेमाल होता है जो जानवरों के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: इन रेस्त्रां में आप अपने साथ ले जा सकती हैं अपना Pet
नट्स तो पालतू जानवरों का पसंदीदा फ़ूड होता है, लेकिन ऐसे कई नट्स भी हैं जिसे जानवर को देना हानिकारक हो सकता है। मैकडामिया नट इन्हीं हानिकारक नट्स में से एक है। तो अगर आपको अपने पालतू जानवर को सुरक्षित रखना है तो इन फूड्स को देने से बचाना चाहिए। (घर के लिए चुनें Pet Friendly Rug)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@webmd.com,ecoflores.eu,medicalnewstoday.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।