डिप्रेशन एक ऐसा शब्द है जिसे लोग उतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं। आसान शब्दों में कहें तो डिप्रेशन को कोई भी गंभीर बीमारी नहीं मानता है। जबकि आज के शहरीकरण के दौर में डिप्रेशन एक गंभीर बीमारी बन गई है। क्यों?
क्योंकि आप और सब बीमारियों के बारे में पता तो उनके लक्षणों को देखकर कर सकती हैं। लेकिन डिप्रेशन के साथ ऐसा नहीं है। खासकर तो तब जब डिप्रेशन में जब लोग ज्यादा हंसने लगते हैं।
महिलाओं में हो रहा अधिक डिप्रेशन
महिलाओं में डिप्रेशन अधिक हो रहा है। ऑफिस और घर में एक साथ बैलेंस ना बना पाने के कारण इसका असर ज्यादा हो रहा है। अगर आप भी आजकल बहुत परेशान रहती हैं और आपको लगता है कि आपके तनाव को कोई नहीं समझ रहा है तो समझ जाएं कि आप डिप्रेशन में जा रही हैं। अगर ऐसा है तो... इस समय आपको ये चार काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। क्योंकि ये डिप्रेशन की समस्या को और अधिक बढ़ा सकती है।