किसी भी खाने में मसाले का तड़का लग जाने से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। फिर चाहे वो तड़के वाली दाल हो या सब्जी या फिर कोई अन्य डिश। इन सभी चीजों में तड़का लगने के बाद भोजन में एक अलग ही स्वाद और खूशबू आती है। यहां तक कि अगर खिचड़ी में भी जीरे और हींग का तड़का लगा दिया जाए तो वह बहुत ही स्वादिष्ट हो जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि तड़का लगा हुआ खाना सिर्फ हमें सिर्फ स्वाद ही नहीं देता बल्कि हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको ऐसे ही कई तरह के तड़कों के बारे में बताते हैं।
तड़का लगा हुआ भोजन हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दाल और सब्जियों में अगर तड़का लगाते हैं तो ये हमारी बॉडी में विटामिन के अवशोषण को बढ़ाता है। जी हां तड़का लगाने से भोजन तो स्वादिष्ट होता ही है, इससे हमारी बॉडी का डाइजेस्टिव सिस्टम भी अच्छा रहता है। तड़का लगाते समय हम कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करती हैं जैसे जीरा, हींग, प्याज, लहसुन, राई, हरी मिर्च, अदरक आदि। ये सारी चीजें भोजन को डाइजेस्ट करने में हेल्प करते है। साथ ही गैस आदि की समस्या से निजात दिलाती है। इसके अलावा यह कई अन्य तरह की बीमारियों से भी आपको सुरक्षा प्रदान करता है।
Read more: सिर्फ 1 चम्मच जीरा खाएं, तेजी से फैट घटाएं
जीरे का तड़का तो भारतीय व्यंजनों की जान है। इसका तड़का लगा हुआ भोजन खाने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है। जीरे में कैल्शियम और आयरन के अलावा कई ऐसे तत्व पाये जाते है जिससे हमारी बॉडी फिट रहती है। कब्ज की समस्या के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है। वजन कम करने के साथ-साथ बहुत सारी हेल्थ संबंधी समस्याओं जैसे कोलेस्ट्रॉल कम करता है, हार्ट अटैक से बचाता है, मेमोरी बढ़ाता है और तो और ब्लड की कमी को भी दूर करता है। अब समझ में आया कि मेरी मां हर सब्जी में जीरे का तड़का क्यों लगाती हैं?
वैसे तो हल्दी के तड़के के बिना कोई भी सब्जी और दाल बेस्वाद लगती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हल्दी का तड़का आपकी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि हल्दी में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इंसुलिन के लेवल को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसमें एंटीसेप्टिक गुण आपके घाव को आसानी से भरते हैं।
हर रसोई की शान यानी छोटी सी दिखने वाले मेथी का इस्तेमाल शायद आप सब्जियों या दाल में बादीपन को दूर करने के लिए करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह छोटी सी दिखने वाली मेथी का तड़का बादीपन के साथ-साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल मेथी के छौंक से इन समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। डायबिटीज से परेशान महिलाओं के लिए तो मेथी का छौंक बहुत ही फायदेमंद होता है। मेथी के दानों में प्राकृतिक galactomannan नामक तत्व पाया जाता है जो बॉडी में मौजूद शुगर की मात्रा को कम करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा मेथी में diosgenin भी पाया जाता है जो ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं में दूध के निर्माण में काफी फायदेमंद है।
हींग का उपयोग खाने में खुशबू और स्वाद दोनों के लिए किया जाता है। दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी में खुशबू के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। आमतौर पर ये गहरे लाल या फिर भूरे रंग की होती है। जब सब्जियों में इसका तड़का लगाते हैं तो इसे ज्यादा भूनना नही चाहिए, वर्ना इसका स्वाद खराब हो जाता है। हींग के तड़के वाला भोजन खाने से हमारे हेल्थ पर पॉजिटीव असर होता है। इसके उपयोग से पेट में दर्द और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा पीरियड्स दौरान होने वाली परेशानियां जैसे पेट में दर्द, मरोड़ या अनियमित पीरियड्स में हींग का सेवन करने से फायदा होता है।
लहसुन का उपयोग ज्यादातर खाने में किया जाता है। ये हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें कई तरह के एंटीबायोटिक गुण होते हैं। दालों, सब्जियों व अन्य डिश में इसका तड़का लगाकर खाने से हमारी बॉडी में बादीपन की समस्या दूर होती है। साथ ही पेट के कीड़ों से मुक्ति दिलाने में लहसुन विशेष प्रभावकारी होता है। सर्दी, जुकाम और खांसी में भी लाभदायक होता है।
कुछ महिलाएं खाने में अदरक का तड़का भी लगाती हैं। अक्सर सर्दी की वजह से महिलाएं को खांसी-जुकाम की परेशानी हो जाती है। इसलिए महिलाएं इसके तड़के का इस्तेमाल करती हैं। इसमें कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं अदरक का तड़का लगा भोजन आर्थराइटिस की समस्या से भी राहत दिलाता है। साथ ही अगर आपके बच्चे को भूख कम लगती हैं तो भी आप उसके खाने में अदरक का तड़का जरूर लगाएं क्योंकि इसे खाने से भूख बढ़ने लगती है। इसके अलावा अदरक का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और ब्लड में क्लॉट नहीं बनते साथ ही इसमें एंटी-फंगल और एंटी-कैंसरस गुण भी पाए जाते हैं।
तो आप सब्जियों में तड़का लगाना कब शुरू कर रही हैं?
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।