herzindagi
complaint about shree sahajanand girls institute main

कृष्णस्वरूप दासजी के पीरियड्स पर विवादित बयान से जाहिर होती है उनकी दकियानूसी सोच, जानें उन्होंने क्या कहा

गुजरात के एक धार्मिक नेता कृष्णस्वरूप दासजी ने पीरियड्स पर विवादित बयान दिया, जो उनकी दकियानूसी सोच को जाहिर करता है। 
Editorial
Updated:- 2020-02-19, 19:02 IST

देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में महिलाएं हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, लेकिन बहुत से लोग अभी भी पुरानी दकियानूसी सोच के तहत चल रहे हैं। पीरियड्स में किचन में खाना बनाना ऐसा ही एक टैबू है, जिस पर गुजरात के एक धार्मिक नेता का विवादित बयान इस समय में वायरल हो रहा है। स्वामीनारायण मंदिर से संबंध रखने वाले स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी कथित तौर पर अपनी इस टिप्पणी में कहा है कि महिलाएं अगर पीरियड्स में अपने पति के लिए खाना बनाती हैं तो वे अगले जन्म में 'कुत्री' (डॉगी) के तौर पर जन्म लेंगी, वहीं उनके हाथ का बना खाना खाने वाले पुरुष बैल के रूप में पैदा होंगे। हालांकि यह वीडियो सालभर पुराना है, लेकिन पीरियड्स में महिलाओं के साथ भेदभाव किए जाने के मामले को लेकर यह इस समय में वायरल हो रहा है।

stereotype thinking on periods

इसे जरूर पढ़ें: दुल्हन की पहल पर महिला पुजारी ने कराई शादी, पुरानी सोच से आगे बढ़ते हुए एक नए बदलाव की शुरुआत

ये है पूरा मामला

स्वामीनारायण मंदिर की तरफ से भुज स्थित श्री सहजानंद गर्ल्स इंस्टिट्यूट (एसएसजीआई) नाम के कॉलेज का संचालन किया जाता है, जिसकी प्रिंसिपल और दूसरी महिला स्टाफ ने लगभग एक महीने पहले इस इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में यह देखने के लिए 68 लड़कियों को अपने अंडरगार्मेंट्स उतारने को मजबूर किया कि कहीं उन्हें पीरियड्स तो नहीं हो रहे। इस चेकिंग के बाद ही यह मामला लाइमलाइट में आ गया।

इसे जरूर पढ़ें: मां, पत्नी, पायलट, बाइकर, एक्टिविस्ट और बहुत कुछ, गुल पनाग की इन उपलब्धियों से ले सकते हैं इंस्पिरेशन

पीरियड्स में हॉस्टल में साथ में खाना खाने की है मनाही

दरअसल श्री सहजानंद गर्ल्स इंस्टिट्यूट में कथित तौर पर यह नियम है कि लड़कियां पीरियड्स में अलग रहेंगी और अन्य लड़कियों के साथ बैठकर खाना नहीं खाएंगी। बताया गया कि लड़कियों ने इस रूल को तोड़ा और इसीलिए इस इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल और दूसरी महिला स्टाफ ने लड़कियों को चेक किया। इस बारे में शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्रिंसिपल सहित इन महिला कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

वायरल हो रहा है विवादित वीडियो

स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी का ये पुराना वीडियो पीरियड्स को लेकर उनकी दकियानूसी सोच जाहिर करता है। इस वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर कहा, 'यदि आपको मेरे विचार पसंद नहीं आते तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन यह बात हमारे शास्त्रों में लिखी है। साथ ही उन्होंने वीडियो में ये भी कहा है कि महिलाओं को पता नहीं होता कि पीरियड्स का समय तपस्या करने जैसा होता है। हालांकि मैं आपको ये सब चीजें जाहिर नहीं करना चाहता था, क्योंकि मुझे धर्म से जुड़ी गोपनीय चीजें जाहिर करने के लिए मना किया गया था।' खुद को गुरू बताने वाले इस व्यक्ति ने पुरुषों को सलाह दी है कि उन्हें शादी करने से पहले खाना बनाना सीख लेना चाहिए।

 

शर्मनाक है ऐसा व्यवहार

स्वामी कृष्णस्वरूप दासजी के इन बयानों के मद्देनजर गर्ल्स हॉस्टेल में लड़कियों के साथ बदसलूकी से इनकार नहीं किया जा सकता। इस हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को हमेशा यह डर सताता है कि उन्हें पीरियड्स के दौरान अलग कर दिया जाएगा। साथ ही उन्हें अपने पीरियड्स की डेट अलग से रजिस्टर में मेंटेन करनी पड़ती है और उस समय के लिए उन्हें डाइनिंग हॉल में आने की मनाही होती है। इस दौरान उन्हें खाना अलग दिया जाता है। आज के समय में पीरियड्स के नाम पर लड़कियों के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी लिहाज से सही नहीं ठहराया जा सकता। इस बारे में हर लड़की को पुरजोर तरीके से अपनी आवाज उठाने की जरूरत है। लड़कियों की तरफ से इस बारे में शिकायत दर्ज कराना एक सराहनीय कदम है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए। तब तक हमारे देश की लड़किया और महिलाएं खामोशी से अपने साथ होने वाले भेदभाव स्वीकार करती रहेंगी, तब तक उनका अपमान और शोषण भी होता रहेगा, इसीलिए बिना डरे ऐसी महिला विरोधी चीजों का विरोध किए जाने की जरूरत है। 

Image Courtesy: asianetnews, yimg

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।