तोता पालना शुभ होगा या अशुभ? यहां मिलेंगे आपके सारे सवालों के जवाब

तोता पालना फायदेमंद होगा या नुसानदायक, शुभ होगा या अशुभ? ऐसे ही कनफ्यूजन से आप भी घिरे हुए हैं तो इससे जुड़ी सारी जानकारी यहां मिलेगी।

 
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-06-03, 14:38 IST
Which bird is good for home vastu m

Verified by Celebrity Astrologer Nitin Manchanda

कई सारे लोगों को पशु-पक्षी पालने का शौक होता है। कुछ लोग डॉगी पालते हैं, तो कुछ लोग खरगोश.. लेकिन तोता पालने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें तोता पालने की चाहत तो होती है मगर मन में एक अजीब सी उलझन बनी रहती है कि ये सही होगा या नहीं। असल कनफ्यूजन शुभ और अशुभ को लेकर रहता है। अगर आप भी इस असमंजस से घिरे हुए हैं, तो इस आर्टिकल में आपके मन में उठ रहे सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

निश्चित तौर पर आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने जाने माने एस्ट्रोलॉजर नितिन मनचंदा से बात की है। उन्होंने बताया है कि तोता घर में लाना बेहद शुभ होता है। तोता लगाने से घर में बरकत बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि आप अपने घर में पालते हैं तो इसका आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

तोता और इंसान

Is parrot good for home vastu

पृथ्वी पर शायद ही ऐसा कोई दूसरा पशु-पक्षी होगा, जो इंसानों की भाषा समझ कर उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब दे सके। मगर तोता आपकी बातें भी दोहराया है, आपको जवाब भी देता है और आपसे अपनी नाराजगी भी जाहिर करता है। वो इंसानों से ही इंसानों की भाषा सीख कर उन्हें जवाब देता है। मान्यताओं के अनुसार तोता पालने से आपके घरों में सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है और शुभ कार्यों के साथ-साथ कई बार नुकसान भी झेलना पड़ा जाता है। इसके क्या-क्या फायदे होते हैं और इससे क्या परेशानी हो सकती है, वास्तु के अनुसार क्या उचित है और क्या अनुचित आइए जानते हैं।

वास्तु के अनुसार तोता पालने के दोनों ही प्रभाव (शुभ और अशुभ) पड़ते हैं। यदि ज्यादा गुणों की बात करें, तो इसके अच्छे और बेहतर परिणाम अधिक हैं।

बीमारी, निराशा और दरिद्रता से मिलता है छुटकारा

Ghar Main Tota Rakhne Ke Fayde

मान्यता है कि घरों में तोता पालने से दुखों का नाश होता है। कई आध्यात्मिक पुस्तकों में भी इसका जिक्र किया गया है, वास्तु के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति ने तोते तो अपने घर ले आया है और उसका बेहतर तरीके से रखरखाव करता है तो इसके कई फायदे देखे जाते हैं। घर में मौजूद किसी भी सदस्यों को गंभीर बीमारियों का खतरा कम रहता है। आज कल के दौर में लोगों में नकारात्मक सोच और परेशानी हावी हो जाती है, ऐसे में इसका एक शुभ संकेत ये भी है कि तोता पालने वाले लोगों में निराशा की कमी रहती है।

इतना ही नहीं कई दिग्गजों का मानना यदि आपने अपने घर में तोता है, तोते को रखा है तो घर में दरिद्रता का दूर-दूर तक कोई वास नहीं हो पाएगा। मतलब ये कि बीमारी, निराशा और दरिद्रता जैसी मुसीबतों से आपको छुटकारा मिल सकता है। (घर में बरकत के लिए वास्तु टिप्स)

किस दिशा में रखें और क्या-क्या खिलाएं?

Ghar Main Tota Rakhne Ke Fayde ()

तोता पालना भले ही शौक हो, लेकिन उसके पालन-पोषण में कई सारी सावधानियों को बरतना पड़ता है। सबसे बड़ी बात कि आपने यदि तोता पाला है तो उसे पूरब (East) या उत्तर (North) दिशा में रखें। साथ ही उसके खान पान का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। तोते को खाने के लिए आप हर रंग की खाद्य सामग्री दें, इससे आपके घर में बरकत होती।

इसे जरूर पढ़ेंःVastu Tips: जीवन में खुशियां और धन लाभ के लिए इन वास्तु दोषों से रहें दूर

घर में बच्चे हैं, तो जरूर रखें तोता

कहा जाता है कि तोता पालने से घर के लोगों के बीच बेहतर रिश्ते स्थापित करने में मदद मिलती है। पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास बनी रहती है और घर का माहौल सकारात्मक रहता है। अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आपको जरूर तोता पालना चाहिए। इससे बच्चों की शिक्षा और पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बढ़ती है।

इसे जरूर पढ़ेंःVastu Tips: घर का मनी प्लांट भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें, हो सकते हैं कंगाल

ऐसा करने से घर में नहीं होती है अकाल मृत्यु

Is Green parrot lucky

मान्यताओं के अनुसार यदि आप तोते से प्रेम करते हैं तो ये वफादारी का प्रतीक है। आपकी आयु लंबी होती है, कहा ऐसा भी जाता है जिस घर में तोता प्रेमी होते हैं और उनके यहां किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती है। इसके साथ ही साथ तोता पालने वाले लोग भाग्य के भी धनी होते हैं। लोगों को तोता प्रेम सौभाग्यशाली भी बनाता है।

बहुत सारे लोग अपने घर, ऑफिस, दुकान में तोते की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते हैं। इस क्रिया को भी शुभ कार्य का दर्जा दिया गया है। तोता पालने या उसकी तस्वीर लगाने से आपके घर पर राहु, केतु और शनि की नजर नहीं पड़ती है। हालांकि आपकी एक छोटी गलती भी आपको दुष्परिणाम झेलने के लिए मजबूर कर सकती है। (दरिद्रता कैसे दूर करें)

तोता पालने से हो सकता है ये नुकसान

कई किताबों में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि आपने जरा सी भी लापरवाही की, तो तोता पालने से आपको भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। जैसा कि हमने शुरू में ही बताया कि तोता आपकी बातों को दोहराता है, ऐसे में यदि आपने अपने घर में किसी तोते को पाला है और उसे पिंजरे में रखा है, उसे खुश रखना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है।

तोता अगर आपसे नाराज हो गया, तो आपको बद्दुआ भी दे सकता है। इतना ही नहीं यदि आपके घर का माहौल लड़ाई झगड़े वाला है तो इसका बुरा असर तोते पर पड़ता है, वो जैसा देखता सुनता है उसका स्वभाव भी वैसा ही हो जाता है। कई बार तो ये भी देखा जाता है कि घर का तोता गालियां देता है, जो किसी के लिए भी शुभ नहीं है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP