वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी चीजों का उल्लेख है, जिनका उपयोग करके आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि और लक्ष्मी को आकर्षित कर सकते हैं। हमने पहले भी कुछ लेख में बताया है कि घोड़ों को भी वास्तु और ज्योतिष से जोड़ कर देखा जाता है। खासतौर पर घोड़े की नाल को वस्तु के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है। घोड़े की नाल को प्राचीन समय से ही मनुष्य के भाग्य से जोड़ा जाता रहा है और यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे आप धारण भी कर सकते हैं और घर पर रख भी सकते हैं। इस विषय में हमारी बातचीत ज्योतिषाचार्य एंव पंडित सौरभ त्रिपाठी से हुई है। वह कहते हैं, "घोड़े की नाल का संबंध शनि से होता है। इसे अपने नजदीक रखने से आपको शनि के बुरे प्रभाव से बचने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आप धन को आकर्षित कर सकते हैं।"
इस लेख में पंडित जी हमें घोड़े की नाल का सही उपयोग करने का तरीका बता रहे हैं। इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ सुख और शांति भी आती है। तो चलिए जानते हैं कि घोड़े के नाल के किन उपायों से आपके जीवन में धन और सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं होगी।
घोड़े की नाल लोहे से बनी होती है और इसे शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लोहे को शुभ माना जाता है। जो व्यक्ति इसे धारण करता है, उसके आस-पाास की नकारात्मक ऊर्जा लोहे में समा जाती है। आप घोड़े की नाल की अंगूठी बनाकर पहन सकती हैं। इसमें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने की अद्भुत शक्ति होती है। घोड़े की नाल को घर, दुकान, या ऑफिस में लगाने से बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य दूर होता है। इतना ही नहीं आप घोड़े की नाल को तिजोरी में भी रख सकती हैं। इससे देवी लक्ष्मी आकर्षित होती हैं।
इसके अलावा, घोड़े की नाल का ज्योतिषीय महत्व भी है। इसे शनि ग्रह से जोड़ कर देखा जाता है। शनी ग्रह की शांति के लिए इसे बेहद प्रभावी माना गया है। अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है या शनि की महादशा आपको परेशान कर रही है, तो घोड़े की नाल का उपयोग आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। शनि यदि आप पर मेहरबान है, तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार के दुख का सामना नहीं करना होगा। घोड़े की नाल आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- Shani Dev: घर में इन पौधों को लगाने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव
1. मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं
घर के मुख्य द्वार पर, जहां से आपका रोज आना-जाना है वहां आप दांई ओर घोड़े की नाल ठोक दें। यह बहुत ही शुभ होता है। ऐसा कहते हैा इससे आपका घर बुरी नजर से बचा रहता है और किसी भी प्रकार की गलत ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं करती है।
कैसे लगाएं:
अगर आपका व्यवसाय मंदा चल रहा है या आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो घोड़े की नाल का उपयोग करें।
उपाय:
घोड़े की नाल को वाहन में लगाने से दुर्घटनाओं और अनहोनी घटनाओं से बचाव होता है।
कैसे करें उपयोग:
शनि दोष से परेशान लोग घोड़े की नाल की अंगूठी पहन सकते हैं। इससे आपको बहुत सारे फायदे होंगे। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने नाप की नई अंगूठी बनाकर ही पहनें। अगर आप किसी और धारण की हुई अंगूठी को अपनी उंगली में पहन लेती हैं, तो इससे उस व्यक्ति के ऊपर की सारी बला आपके ऊपर आ सकती है।
कैसे पहनें:
इसे जरूर पढ़ें- शनि के उपाय: 8 जनवरी 2022 को बनने वाले विशेष योग पर करें ये उपाय
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो घोड़े की नाल को तिजोरी में रखें। इससे धन की कभी कमी नहीं होगी। आपका रुका हुआ धन भी आपको वापिस मिल जाएगा।
उपाय:
घोड़े की नाल को घर के बाहरी हिस्से में लगाने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म होता है।
कैसे लगाएं:
घोड़े की नाल एक शक्तिशाली और प्रभावी उपाय है, जो आपके जीवन में सुख, शांति और धन को आकर्षित कर सकता है। इसे सही तरीके से और सही दिशा में उपयोग करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। अगर आप आर्थिक समस्याओं, बुरी नजर, या शनि दोष से परेशान हैं, तो घोड़े की नाल के इन उपायों को अपनाकर अपने जीवन को समृद्ध और खुशहाल बना सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।