herzindagi
plants for shani

Shani Dev: घर में इन पौधों को लगाने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव

ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों का संबंध ग्रहों और देवी-देवताओं से बताया गया है। ऐसे में घर में पपड़-पौधों को लगाते समय न सिर्फ सावधानी बरतनी चाहिए बल्कि नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2023-08-11, 17:44 IST

Shani Dev Ke Liye Ghar Mein Lagaye Ye Paudhe: ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत महत्व दिया जाता है।

पेड़-पौधों का संबंध ग्रहों और देवी-देवताओं से बताया गया है। घर में लगा पेड़ या पौधा ग्रहों को संचालित करता है।  

इसलिए पेड़-पौधों को लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही, पेड़-पौधों से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए।

वहीं, ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि पेड़-पौधों के माध्यम से ग्रहों को शांत कर शुभ परिणाम पाए जा सकते हैं।

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन से पेड़-पौधों को लगाने से शनि शांत हो सकते हैं।

घर में शमी का पौधा लगाने से शांत शांत होते हैं शनि देव 

shami for shani

  • शमी का संबंध शनि देव से बताया गया है। मान्यता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से शनि शांत होते हैं। 
  • शमी का पौधा घर में लगाने से शनि देव (शनिदेव को तेल क्यों चढ़ाया जाता है) की वक्र दृष्टि कभी व्यक्ति या उसके परिवार को परेशान नहीं करती।
  • शमी का पौधा शिव जी को भी प्रिय है। ऐसे में शमी घर में लगाने से भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें: Lord Shani: कुंडली में हों ये शुभ योग तो मान लें, आपसे प्रसन्न हैं शनि देव

घर से थोड़ी दूर पर पीपल लगाने से नहीं सताती साढ़े साती 

  • पीपल में श्री कृष्ण का वास माना जाता है। वहीं, शनि देव परम कृष्ण भक्त कहलाते हैं। 
  • घर से उत्तर दिशा की ओर थोड़ी दूरी पर पीपल लगाने से साढ़े साती का कष्ट कम होता है।
  • मान्यता है कि कृष्ण भक्तों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते हैं और उन्हें कष्ट नहीं देते हैं।    

यह भी पढ़ें: Shani Dev: इन पांच लोगों से थर-थर कांपते हैं शनि देव, जानें डर का कारण


घर में अपराजिता का पौधा लगाने से नहीं लगता शनि दोष 

aparajita for shani

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में अपराजिता (अपराजिता के उपाय) का पौधा लगाने से कुंडली में शनि दोष नहीं लगता है। 
  • अगर शनि दोष पहले से ही है तो अपराजिता का पौधा घर में लगाने से वह दूर होने लग जाता है।
  • साथ ही, अपराजिता का पौधा घर में लगाने से राहु का दुष्प्रभाव भी दूर होने लगता है। 

 

आप भी घर में इन पौधों को लगाने से शनि देव की कृपा पा सकते हैं और शनि दोष, साढ़े साती एवं ढैय्या के प्रकोप से मुक्ति पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
शनिदेव को क्या उग्र बनाता है?
शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदने से शनि देव उग्र होते हैं।
शनि दोष का कैसे पता चलता है?
धन संपत्ति का नाश होने लगे और हर काम में बाधा उत्पन्न हो, तो यह निश्चित ही शनि दोष का संकेत है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।