Shani Dev Ke Khush Hone Ke Sanket: शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का विधान है। शनि देव को कर्मफलदाता माना जाता है। जहां शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार दंड देते हैं तो वहीं, उनके प्रसन्न होने पर कुछ विशेष संकेत भी व्यक्ति को मिलने लग जाते हैं।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि शनि देव अगर किसी व्यक्ति से प्रसन्न हैं तो उसके संकेत के रूप में व्यक्ति की कुंडली में कुछ खास योगों का निर्माण होता है। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वो योग जो बताते हैं कि शनि देव आपसे खुश हैं और उनकी कृपा बनी हुई है।
शश योग
शश योग को पंच महापुरुष योग में गिना जाता है। यह योग बहुत शुभ होता है। जब भी किसी की कुंडली में इस योग का निर्माण होता है यह इस बात का संकेत है कि शनि देव आपसे प्रसन्न हैं। शश योग का निर्माण होने पर व्यकित के जीवन में सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स) का वास स्थापित होता है। इस योग के निर्माण से सबसे अधिक प्रभाव इस बात पर पड़ता है कि व्यक्ति के रुके हुए काम बनने लग जाते हैं। किसी भी कार्य में आ रही बाधा दूर होती है।
इसे जरूर पढ़ें:Shani Dev Remedies: पति से रहती है अनबन तो जरूर आजमाएं शनि के ये उपाय
सप्तमस्थ शनि योग
कुंडली में इस योग का निर्माण भी शनि देव के प्रसन्न होने का संकेत है। इस योग के निर्माण से व्यक्ति की आर्थिक समस्या दूर होती है। व्यक्ति के जीवन में धन अर्जित करने के नए स्रोत खुलते हैं और आर्थिक तंगी में कमी आती है। साथ ही, घर में धन टिकता है और अधिक खर्च पर भी विराम लगता है। इस योग के निर्माण से नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होती है। भाग्य साथ देता है जिसके कारण मां लक्ष्मी (मां अलक्ष्मी के मंत्र) की कृपा बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें:जूते-चप्पलों से भी है शनि देव का नाता, जानें इनसे जुड़े कुछ नियम
शनि शुक्र योग
कुंडली में यह योग होने का अर्थ भी शनि देव के प्रसन्न होने से संबंधित है। इस योग के निर्माण से व्यक्ति के रिश्ते मधुर होते हैं। पारिवारिक कलह दूर होती है और वैवाहिक जीवन में भी प्रेम बढ़ता है। खास बात यह है कि इस योग के निर्माण से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं और संतान का भाग्य तीव्र बनता है। इस योग के निर्माण से शनि कृपा बरसती है और शनि देव के आशीर्वाद से साढ़े साती या ढैय्या से राहत मिलने लगती है।
तो ये थे कुंडली में बनने वाले वो तीन योग जिनके निर्माण से यह संकेत मिलते हैं कि शनि देव प्रसन्न हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों