
एक समय था जब लड़कियां Duck Face बनाकर पाउट वाली सेल्फी लेती थीं। ये बहुत ही कॉमन था। लड़कियां मजाक-मस्ती में होंठ बाहर निकालकर फोटो क्लिक करती थीं, लेकिन अब ये ट्रेंड धीरे-धीरे बदल रहा है। आज की Gen-Z लड़कियां अब सिर्फ फोटो के लिए पाउट नहीं बनाती, बल्कि सोच-समझकर एक्सप्रेशन देती हैं। सोशल मीडिया पर भी अब अलग-अलग तरह के चेहरे के एक्सप्रेशंस देखने को मिल रहे हैं, जो पहले के मुकाबले ज्यादा रियल हैं।
ये बदलाव सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि सोच में आए बदलाव को दिखाता है। पहले जहां लड़कियां बिना ज्यादा सोचे डक फेस बनाकर फोटो लेती थीं, वहीं अब उनका तरीका बदल गया है। डक फेस में दोनों होंठों को बाहर की तरफ निकाला जाता था, लेकिन इस नए ट्रेंड में लड़कियां ऊपर के होंठ पर फोकस रखती हैं और नीचे के होंठ को थोड़ा अंदर की तरफ दबा लेती हैं।
-1776404880095.jpg)
इससे चेहरा ज्यादा शार्प दिखता है। सबसे खास बात तो ये है कि ये लुक शो ऑफ जैसा नहीं लगता है, बल्कि नेचुरल होता है। नए तरह का पाउट पहले जैसा फनी नहीं लगता है। इसमें लड़कियां थोड़ा सीरियस एक्सप्रेशन देती हुई नजर आती हैं। भले ही इस लुक में स्माइल ज्यादा न करना हो, लेकिन यही इसकी खासियत है। इससे ये साफ पता चलता है कि अब जेन जी लड़कियां अपने एक्सप्रेशन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर डिसोसिएटिव पाउट नाम का ट्रेंड काफी चर्चा में है। कई बड़ी सेलेब्रिटीज जैसे Lily-Rose Depp, Rachel Sennott और Ariana Greenblatt भी इसी तरह के पाउट बनाती हुईं नजर आई हैं। ये सभी फैशन और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं, इसलिए लड़कियां इनके स्टाइल को फॉलो भी करती हैं।
यह भी पढ़ें- सेल्फी में उल्टा दिखता है सारा टेक्स्ट? इस 1 सेटिंग से करें सीधा...फोटो आएगी बिल्कुल परफेक्ट
इस लुक में होंठों को बहुत हल्के और कंट्रोल तरीके से सिकोड़कर एक्सप्रेशन दिया जाता है, जो देखने में काफी अलग लगता है। जेन जी लड़कियां आजकल सादगी और मिनिमल लुक को ज्यादा पसंद करती हैं। उनके एक्सप्रेशन भी यही दिखाते हैं कि वे दिखावे से दूर रहना चाहती हैं।
-1776404893233.jpg)
पाउट का ये नया स्टाइल बताता है कि वे अपनी भावनाओं और सोच को ज्यादा ईमानदारी से दिखाना चाहती हैं। मेरे साथ काम करने वाली मेरी कलीग बताती है कि पहले वो भी मजाक में पाउट बनाकर सेल्फी ले लेती थी, लेकिन अब वो किसी भी एक्सप्रेशन से पहले सोचती है। अब उसका फोकस सेल्फ रिफ्लेक्शन पर ज्यादा होता है।
यह भी पढ़ें- सेल्फी में आप भी दिखेंगी स्लिम, अगर पोज देते वक्त रखेंगी इन बातों का ख्याल.. तस्वीर भी आएगी परफेक्ट
पहले फोटो लेते समय एक्सप्रेशन अपने आप आ जाता था, लेकिन अब वो सोच-समझकर एक्सप्रेशन देती है। उसका कहना है कि जो हम सच में फील करते हैं, वही चेहरे पर दिखना चाहिए। दिखावा करना अब अच्छा नहीं लगता है।
यह भी पढ़ें- सेल्फी के लिए चाहिए perfect pout तो करें ये काम
कुल मिलाकर, पाउट का ये नया ट्रेंड सिर्फ एक स्टाइल नहीं, बल्कि एक बदलाव भी दिखाता है। आज की जेन जी लड़कियां दिखावे से ज्यादा असलियत को अहमियत दे रही हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Writer- Suman Agarwal
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।